फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman dies after being hit by truck, husband injured

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति घायल

Sat, 01 Aug 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by truck, husband injured
नवाबगंज के आलापुर में दुर्घटना में महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
सड़क के किनारे खड़े दंपती को तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। इसके साथ ही अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर निवासी राकेश पाल अपनी पत्नी उर्मिला (28) के साथ शुक्रवार को किसी काम से आलापुर गए थे। लौटते समय वह आलापुर में एक होटल के पास खड़े हो गए। इस दौरान रायबरेली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए कालाकांकर सीएचसी भेजा। इधर, शव का पंचनामा कराया। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही उर्मिला के मायके व ससुराल में कोहराम मच गया। उर्मिला के मायके के लोग भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अर्धनिर्मित मकान में मिला युवक का शव
महेशगंज थाना क्षेत्र के पिया मिलन चौराहे पर एक अर्धनिर्मित मकान में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के पिया मिलन चौराहे पर एक अर्धनिर्मित मकान में सुबह लोगों ने युवक का शव देखा। सूचना पर महेशगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और युवक के शव की शिनाख्त कराई। उसकी पहचान पूरे हरिदत्त नारियावां निवासी धीरेंद्र कुमार मिश्र (35 ) पुत्र शेषनाथ के रूप में हुई। युवक के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वह नशा करता था। इसके चलते आए दिन वह कहीं न कहीं पड़ा रहता था। शव मिलने की जानकारी पर सीओ सदर भी मौके पर पहुंचीं। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना से मृतक के परिजनों में चीखपुकार मच गई है।
पंचायत ने किशोरी को प्रेमी के घर भेजा
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अतरवारी नेवादा खुर्द गांव में गुरुवार की रात एक किशोरी अपने घर में सो रही थी। रात में उसका प्रेमी घर में कूद गया। आवाज होने पर परिजन जग गए। खोजबीन करने पर युवक घर में मिल गया। इस पर शोर मचाकर उसे बाहर निकाला गया और उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोगों के बीच इसको लेकर पंचायत हुई। पंचायत में यह तय किया गया कि अब लड़की उसी लड़के के साथ रहेगी। इसके बाद प्रेमिका को प्रेमी के घर भेज दिया गया। उधर, प्रेमिका की मां ने युवक के खिलाफ घटना की तहरीर संग्रामगढ़ थाने में दी है।
जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। थाना क्षेत्र के फूलपुर देवरपट्टी गांव में रामपाल यादव व विनोद यादव के बीच आबादी की जमीन को लेकर दो साल से विवाद है। शुक्रवार को एक पक्ष जमीन पर पिलर डालने के लिए खुदाई करने लगा। दूसरे पक्ष ने रोका तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद बात बढ़ी तो लाठी-डंडों से मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें एक पक्ष से राम आसरे पुत्र रामसुंदर, शिवांगी पुत्री प्रदीप व दूसरे पक्ष से विनोद यादव पुत्र रामफेर, शोभा देवी पत्नी रामफेर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विनोद यादव को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है। थाने में दोनों पक्षों से तहरीर दी गई है।

पति-पत्नी में विवाद, मायके पक्ष के लोगों ने पहुंचकर की मारपीट
थाना क्षेत्र के धनवसिया गांव में गुरुवार की रात्रि राजेश सरोज व उसकी पत्नी कंचन में मारपीट होने लगी। बात इतनी आगे बढ़ गई कि पत्नी ने अपने भाई मनोज निवासी गलगली बाघराय को फोन कर रात में ही बुला लिया। मनोज अपने भाइयों के साथ पहुंचा और अपने जीजा राजेश की जमकर पिटाई कर दी। बीचबचाव करने आए गांव के पड़ोसी कमलेश को भी जमकर लाठी-डंडों से मारा पीटा। सूचना पर रात में पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया। अनारा पत्नी राम सजीवन ने थाने में तहरीर दी है।

महेशगंज के राजापुर पीएमसी चौराहे पर युवक का शव मिलने पर बिलखते परिजन।

महेशगंज के राजापुर पीएमसी चौराहे पर युवक का शव मिलने पर बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed