फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman burnt while cooking , death

खाना पकाते समय जली महिला, मौत

Sat, 06 Jun 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 06 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt while cooking , death
खाना बनाते समय एक विवाहिता आग की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। एक माह पहले शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह मायके आई थी। हादसे की खबर उसके ससुराल पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के सरसीखाम निवासी राजेन्द्र की बेटी मालती देवी (23) की शादी एक वर्ष पहले अंतू थाना के विक्रमपट्टी निवासी आशीष के साथ हुई थी। बताया जाता है कि राजेन्द्र के घर में शादी का कार्यक्रम था। उसी में शामिल होने के लिए एक माह पहले मालती मायके आई थी। शनिवार की सुबह उसका पिता राजेन्द्र चिलबिला महुली चला गया। मां पड़ोस में गई थी। मालती चूल्हा पर खाना बना रही थी। इस बीच उसके कपड़े में आग लग गई। शोर पर जब तक आस-पास के लोग पहुंचते तब तक वह काफी जल गई थी। किसी तरह उसे आग से बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मालती की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed