{"_id":"5ec820ab9688d50d4c7bbc75","slug":"woman-beaten-in-land-dispute-eight-people-injured-including-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत आठ लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत आठ लोग घायल
Sat, 23 May 2020 12:27 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 23 May 2020 12:27 AM IST
सार
विज्ञापन
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
विस्तार
विवादित भूमि पर घूर रखने को लेकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में उसके पति समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पति की हालत गंभीर बनी हुई है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात है।
कंधई थाना क्षेत्र के नारायणपुर के धनीराम यादव पुत्र ब्रह्मादीन का पड़ोस गांव भुसुंडी निवासी संतराम वर्मा से आबादी की जमीन पर घूर रखने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। गुरुवार की शाम धनीराम का बड़ा भाई रामअचल यादव शौच को जा रहा था। धनीराम का आरोप है कि संतराम वर्मा ने उसके भाई रामअचल को अपशब्द कहते हुए उस पर हमला कर दिया। शोर पर बीचबचाव करने पहुंचे धनीराम (53) व उसकी पत्नी शारदा देवी (48), ओमप्रकाश, रामसहाय, ललिता, उमा देवी, अंजना देवी की भी पिटाई शुरू कर दी। शारदा देवी को लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया गया। गांव के लोगों ने बीचबचाव कर घायलों को कोहड़ौर सीएचसी पहुंचाया।
चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने शारदा देवी और उसके पत्नी की हालत नाजुक देखकर प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान शारदा देवी की मौत हो गई। जबकि धनीराम की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात है।