फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman beaten in land dispute, eight people injured including husband

भूमि विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत आठ लोग घायल 

Sat, 23 May 2020 12:27 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 May 2020 12:27 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Woman beaten in land dispute, eight people injured including husband
heavy rain in pratapgarh - फोटो : pratapgarh

विस्तार

विवादित भूमि पर घूर रखने को लेकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में उसके पति समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पति की हालत गंभीर बनी हुई है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात है। 
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के नारायणपुर के धनीराम यादव पुत्र ब्रह्मादीन का पड़ोस गांव भुसुंडी निवासी संतराम वर्मा से आबादी की जमीन पर घूर रखने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है।  गुरुवार की शाम धनीराम का बड़ा भाई रामअचल यादव शौच को जा रहा था। धनीराम का आरोप है कि संतराम वर्मा ने उसके भाई रामअचल को अपशब्द कहते हुए उस पर हमला कर दिया। शोर पर बीचबचाव करने पहुंचे धनीराम (53) व उसकी पत्नी शारदा देवी (48), ओमप्रकाश, रामसहाय, ललिता, उमा देवी, अंजना देवी की भी पिटाई शुरू कर दी। शारदा देवी को लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया गया। गांव के लोगों ने बीचबचाव कर घायलों को कोहड़ौर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने शारदा देवी और उसके पत्नी की हालत नाजुक देखकर प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान शारदा देवी की मौत हो गई। जबकि धनीराम की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed