फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman beat public tempo driver with slippers

महिला ने सरेआम टेंपो चालक को चप्पलों से पीटा

Sat, 19 Sep 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman beat public tempo driver with slippers
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब एक महिला ने टेंपो चालक को जमकर पीटा। यह देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि बीचबचाव करने का कोई साहस नहीं जुटा सका। गुस्सा शांत होने के बाद महिला पैदल ही चल पड़ी।
विज्ञापन

डेरवा से सवारियां लेकर शुक्रवार दोपहर एक टेंपो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब लोहिया पार्क के सामने रुका। टेंपो पर सवार एक महिला नीचे उतरते ही चालक से भिड़ गई। अचानक उसने चप्पल निकालकर चालक को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

टेंपो में बैठीं सवारियों के साथ आसपास के लोग भी इसका कारण नहीं समझ सके। करीब पांच मिनट तक महिला चालक को चप्पलों से पीटती रही। उसका गुस्सा देख कोई बीचबचाव का साहस नहीं कर सका। हालांकि इस दौरान तमाशबीनों का मजमा लगा रहा। बाद में महिला पैदल ही कचहरी की ओर चली गई। चालक भी कुछ बताने को तैयार नहीं था। चालक व महिला दोनों डेरवा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। नगर कोतवाल ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed