{"_id":"5c0188b5bdec2241b770fd09","slug":"without-kyc-account-holder-will-not-get-the-atm-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवाईसी नहीं देने वालों को नहीं मिलेगा नया एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवाईसी नहीं देने वालों को नहीं मिलेगा नया एटीएम
pratapgarh
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। खाताधारकों में इन दिनों नया चिप वाला एटीएम कार्ड लेने की होड़ लगी हुई है। जो खाताधारक नियमित रूप से लेनदेन कर रहे हैं, उनके घर तो नया एटीएम कार्ड डाक के माध्यम से पहुंच रहा है। मगर ग्रामीण इलाके के उन लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है, जो कभी कभार बैंक में रुपये लेने जाते हैं। नए साल में पुराने एटीएम कार्ड काम करना बंद कर देंगे, और नया कार्ड से ही रुपये मिलेंगे। इससे चिंतित लोग बैंक का चक्कर लगा रहे हैं।
एक जनवरी 2019 से खाताधारकों को मिला एटीएम कार्ड काम करना बंद कर देगा। इससे पहले ग्राहक अपने हाथ में चिप लगा नया एटीएम कार्ड हासिल करना चाह रहे हैं। जो ग्राहक बैंकों से बराबर लेन-देन करते हैं, उनके लिए कोई दिक्कत नहीं है। उनके घर के पते पर डाक के माध्यम से नया एटीएम कार्ड पहुंच रहा है। मगर मुसीबत उन लोगों के लिए हैं, जो लोग कभी-कभी बैंक रुपये निकालने जाते हैं। बैंकों में बंद पड़े खातों के लिए ग्राहकों को नए सिरे से केवाईसी देना पड़ रहा है। गांव में खाता खोलकर दिल्ली और दौलताबाद में रहने वाले लोगों के लिए बैंक पहुंचकर केवाईसी देना भारी पड़ रहा है। इधर बैंकों ने चिप लगा एटीएम कार्ड ग्राहकों के घर भेजना प्रारंभ कर दिया है। जिन लोगों के हाथ में पहुंच रहा है, वह तो बेहद खुश हैं। मगर जिन ग्राहकों को नहीं मिल रहा है, वह सिर्फ यहीं जानकारी करने के लिए परेशान हैं कि हमें कब मिलेगा। दरअसल में एटीएम भेजने का कार्य संबंधित बैंकों के मुख्यालय से हो रहा है, जबकि बैंक शाखाओं में सिर्फ पिन नंबर दिया जा रहा है।