{"_id":"a46431e4592d9260374a60a325707a23","slug":"without-credentials-no-entry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर परिचय पत्र ‘नो इंट्री’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर परिचय पत्र ‘नो इंट्री’
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा केंद्रों पर बगैर परिचय पत्र प्रवेश पूरी तरह वर्जित होगा। शिक्षक हो या अनुचर केंद्र पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को परिचय पत्र रखना होगा। परीक्षा केंद्रों को शिक्षा माफियाओं से मुक्त रखने के लिए बोर्ड ने यह कठोर कदम उठाया है। इस बार की परीक्षा में सामूहिक नकल पर अधिकारियों की पैनी नजर रहेगी।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं।
परीक्षा केंद्रों को शिक्षा माफिया से मुक्त रखने के लिए परिचय पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों और पानी पिलाने वाले अनुचरों को भी परिचय पत्र साथ में रखना होगा। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए बोर्ड ने इस बार सामूहिक नकल पर पैनी नजर रखने को कहा है। पिछले वर्ष लालगंज के कई परीक्षा केंद्रों पर हल प्रश्नपत्र की प्रतियां मिलने पर पुन: परीक्षा कराई गई थी।
बोर्ड कार्यालय ने इस बार सामूहिक नकल कराने वाले कॉलेजों पर कठोर कार्रवाई करते हुए काली सूची में डालने का फै सला किया है। परीक्षा के दौरान केंद्र का दरवाजा खुला रखना होगा। सचल दस्ते के पहुंचने पर अगर प्रवेश द्वार पर ताला लटकता मिला, तो सीधे केंद्र व्यवस्थापकों पर कार्रवाई की जाएगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सौ मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति नजर नहीं आएगा। परीक्षा केंद्रों पर अराजकता होने पर स्थानीय थाने के एसओ जिम्मेदार होंगे। प्रभारी डीआईओएस आरके वर्मा ने बताया कि सामूहिक नकल कराने वाले कॉलेजों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।