फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Without corona vaccination you will not get admission in colleges

बगैर कोरोना टीका के कॉलेज में प्रवेश नहीं ले सकेंगे छात्र

Thu, 12 Aug 2021 07:22 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 12 Aug 2021 07:22 PM IST
सार

महामारी कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। कोरोना पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है। सरकार ने कॉलेजों में पठन-पाठन की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
Without corona vaccination you will not get admission in colleges
vaccination

विस्तार

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राओं का टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। बिना टीकाकरण के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी कॉलेजों के प्राचार्यों ने परिसर में इसका नोटिस चस्पा करा दिया है। दाखिला के समय टीकाकरण के दौरान मिलने वाले पंजीकरण फार्म की फोटो स्टेट कॉपी लगानी होगा। उधर, स्वास्थ्य विभाग भी 18 प्लस के सभी लोगों से टीका लगवाने के लिए अपील कर रहा है।
विज्ञापन


महामारी कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। कोरोना पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है। सरकार ने कॉलेजों में पठन-पाठन की अनुमति दे दी है। 16 अगस्त से कक्षाएं शुरू होंगी। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा। इसके तहत कक्षा में पढ़ाने वाले शिक्षकों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य किया गया है, जबकि छात्रों को कम से कम एक डोज लेना जरूरी है।
विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य विभाग ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों से टीकाकरण में मदद की अपील की है। इस पर प्राचार्यों ने बोर्ड पर टीकाकरण को लेकर नोटिस चस्पा करा दिया है। बगैर टीकाकरण के न तो छात्रों को आफलाइन क्लॉस लेने दिया जाएगा और न ही कॉलेज परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। दाखिला के समय कोरोना टीकाकरण पंजीकरण के लिए मिलने वाले फार्मेट की फोटोस्टेट कॉपी भी लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 प्लस के सभी लोगों का टीकाकरण होना है। सभी कॉलेजों के प्राचार्यों और प्रबंधकों से मदद मांगी गई है। शासन ने भी आदेश दिया है कि बगैर टीका लगवाए किसी भी छात्र के साथ शिक्षकों को विद्यालय में प्रवेश न दिया जाए।
डॉक्टर सीपी शर्मा, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed