फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Without constructing the pavilion, one and a half lakhs were taken out, case against three including former head

खड़ंजा का निर्माण कराए बिना निकाले सवा लाख, पूर्व प्रधान समेत तीन पर केस

Sat, 23 Jul 2022 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Without constructing the pavilion, one and a half lakhs were taken out, case against three including former head
पूर्व प्रधान, तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी और तकनीकी सहायक ने मिलीभगत कर खड़ंजा का निर्माण कराए बिना ग्रामसभा के खाते से एक लाख बीस हजार रुपये निकाल लिए। जांच में मामला सही पाए जाने पर बीडीओ ने पूर्व प्रधान समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। जिलाधिकारी ने आरोपियों से धनराशि की रिकवरी का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सांगीपुर विकास खंड के देऊम पूरब के ग्रामीणों ने दो माह पहले जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य में धांधली किए जाने की शिकायत की थी। ग्रामीणों का आरोप था कि पूर्व प्रधान मंजू सिंह ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी लालगंज के अझारा निवासी राम शिरोमणि मिश्र व ब्लॉक के तकनीकी सहायक विजयनाथ मिश्र के साथ मिलीभगत कर डेढ़ सौ मीटर खड़ंजा का निर्माण कराए बिना ही एक लाख बीस हजार एक सौ चार रुपये ग्राम सभा के खाते से निकाल लिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई तो अनियमितता की पुष्टि हो गई। इस पर जिलाधिकारी ने आरोपियों से धनराशि की रिकवरी करते हुए केस दर्ज कराने का निर्देश बीडीओ को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed