{"_id":"4a578230847bfe2cfee1fc883e72bd55","slug":"will-the-new-building-opened-cj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य न्यायाधीश करेंगे नए भवन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य न्यायाधीश करेंगे नए भवन का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड 25 मार्च को बेल्हा आ रहे हैं। वह दीवानी परिसर में नवनिर्मित अपर सत्र न्यायालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए दीवानी परिसर में तेजी से तैयारियां हो रही हैं।
जिले के दीवानी परिसर में काफी अर्से के बाद उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश का आगमन हो रहा है। 25 मार्च को नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को बेहतर ढंग से करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है।
सोमवार को जिला जज उमेश चंद्र श्रीवास्तव, जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इसके पूर्व परिसर का भ्रमणकर साफ-सफाई के साथ ही मातहतों से जानकारी प्राप्त की। नगरपालिका कर्मी दीवानी परिसर लाइट को ठीक करने में दिनभर जुटे रहे। दीवानी न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी आफताब अहमद ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश का कार्यक्रम आ गया है, मगर अभी तक आने का समय निश्चित नहीं है।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड के आगमन को देखते हुए अधिवक्ता संगठन 24 और 25 मार्च को हड़ताल नहीं करेंगे। सोमवार को जिला जज कार्यालय में जिला बार, जूबाए, वकील परिषद और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की बैठक में दो दिन हड़ताल स्थगित करने का फैसला किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से राधेश्याम शुक्ल, रामराज ओझा, संत प्रसाद सिंह, अर्जुन सिंह, राम मिलन शुक्ला, केपी सिंह, रामचंद्र सिंह, देवेंद्र प्रकाश ओझा, भूपेंद्रनाथ शुक्ल, राम कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
जूबाए के अध्यक्ष कमलेश चंद्र पांडेय और महामंत्री गिरीश कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। जिला जज की बैठक में इस गुट के लोग हड़ताल स्थगित करने को राजी हो गए थे। मगर बाहर आते ही अपना फैसला बदल दिया और मंगलवार को हड़ताल पर रहकर प्रदर्शन करने की बात कही है। उधर, जूबाए (दूसरे गुट) के अध्यक्ष भूपेंद्रनाथ शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सोमवार को डीएम से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपा।