फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Will die here...will not go anywhere sir, family

Pratapgarh News: यहीं मर जाएंगे...कहीं नहीं जाएंगे साहब, हाईवे पर लेट गया परिवार

Thu, 08 Aug 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 08 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Will die here...will not go anywhere sir, family
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर फतनपुर थाने के सामने बुधवार को एक परिवार लेट गया। जिससे भारी वाहनों का आवागमन रुक गया। थाने के सामने पीड़ित परिवार के लेटने की खबर मिलते ही पुलिसकर्मी भागकर पहुंचे। परिवार के सदस्य कहते रहे कि यहीं मर जाएंगे..कहीं नहीं जाएंगे। पुलिसकर्मियों ने आधे घंटे के भीतर सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सुरवा मिश्रपुर (अगंदा का पूरा) निवासी राजन मिश्र का आरोप है कि बुधवार को वह अपनी जमीन की नींव खोद रहे थे। तभी पड़ोसी ने काम रोककर उसकी पिटाई कर दी। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

राजन का आरोप है कि पिछले छह सालों से थाने, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डीएम कार्यालय के बाद मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी वह अपनी समस्या सुना चुके हैं, लेकिन उनकी मदद नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों से परेशान राजन मिश्र बुधवार सुबह अपने परिवार संग फतनपुर थाने के सामने पहुंचकर हाईवे पर लेट गए। इंसाफ की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगा। शोर शराबा सुनकर पुलिसकर्मी बाहर निकले। हाईवे पर लेटे लोगों को देख महिला पुलिसकर्मी भी आ गईं। सभी पीड़ित परिवार को मनाने में जुट गए, लेकिन वह उठने को तैयार नहीं थे। इससे भारी वाहनों का आवागमन बाधित होता रहा।
उनका कहना था वे मर जाएंगे, जब इंसाफ नहीं मिल रहा तो कहीं नहीं जाएंगे। करीब एक घंटे बाद पुलिसकर्मियों ने मदद का भरोसा दिलाया। जिसके बाद राजन मिश्रा परिवार के साथ थाने गए। कुछ देर सभी को घर भेजा गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। जहां समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।


बरसात में भी डटे रहे पुलिसकर्मी, वाहनों को किनारे से निकाला
फतनपुर थाने के सामने पीड़ित परिवार के सदस्यों को हटाने में पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। बरसात में भीगते हुए पुलिसकर्मी डटे रहे। भारी वाहनों को दूर रोका गया। छोटे व दूसरे वाहनों को किनारे से निकाला जाता रहा। हालांकि सभी के हटने के बाद पूरी तरह से आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed