फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Will be able to know the result of election of chairman and councilor sitting at home

Pratapgarh News: घर बैठे जान सकेंगे चेयरमैन व सभासद चुनाव का परिणाम

Wed, 10 May 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 10 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Will be able to know the result of election of chairman and councilor sitting at home
घर बैठे जान सकेंगे चेयरमैन व सभासद चुनाव का परिणाम
विज्ञापन

निकाय चुनाव के 42 आरओ को दी गई है परिणाम अपलोड करने की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। निकाय चुनाव का परिणाम इस बार घर बैठे जान सकेंगे। मतगणना स्थल पर 42 आरओ को राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिले में एक नगर पालिका व 18 नगर पंचायतों में चार मई को मतदान हुआ था। अब 13 मई को मतगणना होनी है। इसके लिए प्रशासनिक अमला इंतजाम में जुटा है।

पहले नगर निकाय के चुनाव में परिणाम की जानकारी काफी देर बाद लोगों को होती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। निकाय चुनाव का जैसे ही परिणाम आएगा, उसे संबंधित आरओ राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। इसके बाद जीते हुए प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर इसके लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनायक शुक्ला ने बताया कि सभी रिटर्निंग ऑफिसर को परिणाम निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। इससे लोगों को घरों पर ही परिणाम की जानकारी हो सकेगी। उन्हें सिर्फ राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर परिणाम सर्च करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed