फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wild cat attack, six people of same family including cattle injured

Pratapgarh News: जंगली बिल्ली का हमला, मवेशी समेत एक ही परिवार के छह लोग घायल

Tue, 16 May 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 16 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Wild cat attack, six people of same family including cattle injured
जंगली बिल्ली हमला, मवेशी समेत एक ही परिवार के छह लोग घायलजंगली बिल्ली का हमला, मवेशी समेत एक ही परिवार जंगली बिल्ली का हमला, मवेशी समेत एक ही परिवार के छह लोग घायल
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने हमलावर बिल्ली को उतारा मौत के घाट, सभी घायल अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टी। क्षेत्र के दुर्गादेई गांव में सोमवार देर रात जंगली बिल्ली के हमले से दुधारू मवेशी समेत एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने जंगली जानवर को लाठी -डंडे से पीट पीटकर मार डाला।
विज्ञापन

दुर्गा देई निवासी विजय बहादुर वर्मा के मुताबिक उनके परिवारी जन घर के भीतर सो रहे थे। गर्मी के चलते घर का दरवाजा खुला था। इस दौरान एक जंगली बिल्ली घर के भीतर घुस आई। बिल्ली ने सो रहे पुत्र राजेश, पत्नी शांति,हरिलाल, जड़ावती पत्नी विजय बहादुर, अमित पुत्र विजय बहादुर पर हमला कर दिया। लोग जब तक समझ पाते बिल्ली ने काटकर सभी को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबे पर विजय बहादुर की बहन मौके पर पहुंची तो उस पर भी जंगली बिल्ली ने हमला बोल दिया। विजय बहादुर की भांजी वंदना पुत्री हरिलाल को भी जंगली बिल्ली ने अपना शिकार बना लिया। सभी घायल अपने निजी वाहन से सीएचसी पट्टी पहुंचे। जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक सबसे पहले जंगली बिल्ली ने मवेशियों पर हमला किया। गाय और भैंस को काटकर जख्मी कर दिया। बाद में घर के भीतर प्रवेश कर परिवार के लोगों पर हमला बोला। शोर-शराबे पर जुटे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर बिल्ली को घेरा फिर पीट पीटकर मार डाला। जंगली बिल्ली की प्रजाति के बारे में रात में तरह-तरह की चर्चा रही। सुबह लोगों ने हमलावर जानवर को जंगली बताया। कुछ लोग इसे ऊदबिलाव बता रहे थे। इसके बाद भी किसी ने वन अधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। गांव में लोग डरे सहमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed