फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wife was put to death in the affair of girlfriend

प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को उतारा था मौत के घाट

Mon, 11 Jul 2022 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Wife was put to death in the affair of girlfriend
Wife was put to death in the affair of girlfriend
लालगंज इलाके में प्रेमिका के चक्कर में पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से महिला की मौत की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने पति और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा मादूपुर गांव निवासी गीता की शादी 10 जुलाई 2018 को सांगीपुर थाना क्षेत्र के तारापुर निवासी हुकूमचंद्र वर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही हुकूमचंद्र गांव की एक महिला के चक्कर में पत्नी को प्रताड़ित करता था। तीन महीने पहले संडवाचंद्रिका दर्शन करने जाते समय टेंपो पलट जाने के कारण गीता घायल हो गई थी। गंभीर चोटें आने के कारण वह घर में रहती थी।
विज्ञापन

पांच जुलाई को उसकी मौत हो गई। लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। लालगंज पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गीता देवी की मौत दम घुटने के कारण होने की पुष्टि हुई है। गीता की मां समलावती ने पुलिस को तहरीर देकर पति व गांव की बिजली नाम की महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed