फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wife kills husband after being caught with lover

Pratapgarh News: प्रेमी संग पकड़े जाने पर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

Sat, 16 Mar 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Updated Sat, 16 Mar 2024 12:21 AM IST
सार

पुलिस की पूछताछ में पत्नी स्मृति उर्फ समिरती ने पति की मौत करंट की चपेट में आने से बताया था। हालांकि गले पर मिले निशान देख छोटे भाई राकेश ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस घटना की छानबीन करने लगी।

विज्ञापन
Wife kills husband after being caught with lover
महिला गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिसके साथ सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाई थी। उसी पति की बेरहम पत्नी ने घर में प्रेमी संग पकड़े जाने पर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पत्नी व प्रेमी को जेल भेज दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के दयालपुर निवासी शिवकुमार दिल्ली में रहकर काम करता था। जनवरी माह में वह घर आया था। दस फरवरी को वह बिस्तर पर मरणासन्न अवस्था में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए रायबरेली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पत्नी स्मृति उर्फ समिरती ने पति की मौत करंट की चपेट में आने से बताया था। हालांकि गले पर मिले निशान देख छोटे भाई राकेश ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस घटना की छानबीन करने लगी। स्मृति की मोबाइल की काल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस की शंका सही निकली। पुलिस ने स्मृति के प्रेमी कुलदीप सरोज को संग्रामगढ़ के उमरिया से पकड़ लिया। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों टूट गए।

विज्ञापन

स्मृति ने बताया कि घटना वाली रात वह पति के साथ शादी में गई थी। पति ने सुबह घर आने की बात कहकर उसे भेज दिया। मौका देख उसने प्रेमी कुलदीप को फोन कर घर बुलाया। कुछ देर बाद पति भी आ गया। दोनों के प्रेम प्रसंग की बात सामने आ गई। जिसके बाद प्रेमी संग मिलकर उसने पहले बिजली के केबल से गला कसकर मौत के घाट उतारा।

इसके बाद उसके करंट का शॉक लगा दिया। ताकि उसकी मौत बिजली का करंट लगने की बात सामने आ सके। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी आलापुर से दिखाते हुए जेल भेजा। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिजली का वायर और पेन ड्राइव बरामद हुई है। शिवकुमार के एक डेढ़ साल की बेटी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed