फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wife held hostage for months by telling the shadow of ghosts, beaten with broom and slippers

Pratapgarh News: भूत प्रेत का साया बता कर पत्नी महीनों बंधक बनाया, झाड़ू -चप्पल से पिटवाया

Wed, 12 Jul 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Jul 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Wife held hostage for months by telling the shadow of ghosts, beaten with broom and slippers
अंधविश्वास की जड़े ग्रामीण अंचल में आज भी गहरी हैं। यही कारण रहा कि विवाहिता पत्नी पर पतिदेव ने भूत प्रेत का साया बता कर तांत्रिक से झाड़ू और चप्पल से पिटाई कराई। महीनों बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन

घटना की जानकारी विवाहिता के भाई को मिली तो वह बहन को लेकर मायके पहुंचा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास ससुर समेत 9 लोगों के विरुद्ध मारपीट, प्रताड़ना, दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सुनैना की शादी जगदीशपुर रोहतास बिहार निवासी अजय शाह के साथ दशकों पहले हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि कुछ वर्षों बाद ही उसके ससुराली जन उस पर भूत प्रेत का साया बताते हुए झाड़-फूंक कराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच घर पर तांत्रिक बुलवाकर उसकी झाड़ू ,चप्पल आदि से जमकर बंद कमरे में पिटाई की जाती रही। लगातार इस तरह के प्रताड़ना के दौर से वह बीमार पड़ गई। जिस पर परिजनों ने उसे कमरे में बंधक बना लिया।
आसपास के लोगों के बीच यह चर्चा कर दी कि उसकी पत्नी को भूत-प्रेत की बाधा है। किसी तरह विवाहिता ने इसकी सूचना अपने भाई को दी तो वह उसकी ससुराल पहुंचा और उसको दोनों बेटों के साथ घर ले आया इलाज के पश्चात स्वस्थ होने पर पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची।
मामले में अपने पति अजय शाह, ससुर चिंतामणि, सास सोना देवी, जेठ विजय, जेठानी माधुरी, ननंद प्रेम कांति, नंदोई रासबिहारी एवं प्रकाश व मिथुन साह के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न मारपीट की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

10 वर्षीय मासूम को सांप ने काटा ,मौत

आसपुर देवसरा के बेहटा गांव में रसोई में दस वर्षीय मासूम को जहरीले सांप ने काट लिया। इलाज के लिए ले जाते समय मासूम की मौत हो गई। मृतक ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी सेती लाल गौतम की बेटी बंदना की शादी रामजीत गौतम निवासी सेमरी खानपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर के साथ हुई थी। उसे दो बेटे हैं बड़ा बेटा वंदना के साथ उसकी ससुराल में रहता है। जबकि छोटा बेटा अमित गौतम 10 अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था।
सोमवार को शाम करीब 4 बजे वह रसोई घर में कुछ लेने गया हुआ था। जहां पर उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया। घरवालों को बताया कि उसे चूहे ने काटा है। पर जब देर शाम उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन इलाज के लिए जौनपुर ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।



पंचायत प्रतिनिधि तैयार कर सकते हैं विकास का खाका

पंचायत प्रतिनिधियों को अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के उद्देश्य से मंगलवार को ब्लाॅक सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था एवं उसके प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी गई तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्या एवं उसके समाधान के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह (पप्पू सिंह) ने कहा कि इस बैठक के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा तथा कई समस्याओं के समाधान का सार्थक हल भी निकलेगा। बीडीओ मधुकर शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार की बैठक से पंचायत के विकास को बल मिलता है। बैठक में एडीओ आईएसबी राजेश कुमार गौतम, एडीओ समाज कल्याण संजय कुमार पटेल, एपीओ मनरेगा पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed