फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wife and daughter shocked by lineman's death, admitted to hospital

Pratapgarh News: लाइनमैन की मौत से पत्नी और बेटी को लगा सदमा, अस्पताल में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Wife and daughter shocked by lineman's death, admitted to hospital
घर के मुखिया की अचानक मौत होने से परिजनों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। सदमे के कारण पत्नी और बेटी की तबीयत बिगड़ गई। सीएचसी से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी राकेश श्रीवास्तव सदहा उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन था। परिवार की देखभाल के साथ घर का खर्च वही चलाता था। बृहस्पतिवार को डाही गांव में ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ा था। शटडाउन के बाद भी अचानक आपूर्ति चालू होने से वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में परिजन उसे प्रयागराज से लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजन चीखते हुए रोने लगे। हालांकि देर शाम शव का अंतिम संस्कार प्रयागराज में कर दिया गया लेकिन मौत के सदमे से शनिवार को पत्नी नीलम श्रीवास्तव व बेटी गौरी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे। हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं मृतक की मां सुशीला देवी का आरोप है कि बेेटे के मौत के मामले में एसडीओ लीपापोती कर रहे हैं। कहा कि बेटे की संविदा पर हुई तैनाती के संबंध में सभी अभिलेख उपलब्ध हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी मामले को उलझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed