फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wife along with her lover's friends got her husband murdered, no wrinkles were visible on her face

प्रतापगढ़ : प्रेमी के साथियों संग पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, चेहरे में नहीं दिखी कोई शिकन

Fri, 17 Feb 2023 07:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 07:55 PM IST
सार

नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज पूरे ललन सिंह निवासी पिंटू सरोज की हत्या पत्नी राधिका ने प्रेमी संग मिलकर की थी। आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और उसके एक साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Wife along with her lover's friends got her husband murdered, no wrinkles were visible on her face
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज पूरे ललन सिंह निवासी पिंटू सरोज की हत्या पत्नी राधिका ने प्रेमी संग मिलकर की थी। आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और उसके एक साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पिंटू के बच्चों के बयान के बाद पत्नी राधिका टूट गई। हालांकि पति की हत्या का आरोप लगने के बाद उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी।

विज्ञापन


पिंटू के शव का वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टर नौशाद अली व प्रवीण रंजन ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में मौत की वजह गला कसने से हुई बताई गई है। इसके बावजूद जांच के लिए विसरा प्रयोगशाला भेजा गया। नगर पंचायत कटरामेदनीगंज के पूरे ललन सिंह मोहल्ला निवासी पिंटू सरोज का शव बृहस्पतिवार को घर से दौ मीटर दूर मिला था। उसकी गला कसकर हत्या करने के बाद शव को सरसों के खेत में फेंका गया था। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे पिंटू के परिजन पत्नी राधिका पर शक जताते हुए पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी थी।

विज्ञापन

 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने राधिका को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। हालांकि राधिका बहानेबाजी करती रही। पुलिस ने उसके मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली तो भेद खुल गया। इस बीच मृतक के बेटे अर्पित व अर्जित ने पूछताछ के दौरान जो जानकारी दी, उससे घटना से पर्दा लगभग हट गया।

सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात कटरामेदनीगंज का रहने वाला प्रेमी राधिका के घर गया था। अचानक पिंटू भी घर आ गया। इस पर नाराजगी जताते हुए पिंटू पत्नी से विवाद करने लगा। इस दौरान पत्नी व प्रेमी के साथ मिलकर मफलर से पिंटू का गला कसकर उसे मौत के घाट उतार दिया। कुछ देर बाद प्रेमी ने अपने तीन साथियों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर शव उठाया और सरसों के खेत में फेंक दिया। ताकि लोगों को उन पर शक न हो।

पुलिस के मुताबिक सख्ती के बाद राधिका भी टूट गई और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी संग उसके एक दोस्त को दबोच लिया। जबकि शव ठिकाने लगाने में शामिल दो आरोपी घर से फरार मिले। पुलिस हिरासत में पति की हत्या में शामिल पत्नी राधिका के चेहरे पर कोई शिकन नहीं नजर आई। पिंटू के दोनों बेटों को बाबा अपने साथ घर ले गए।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पिता सीताराम सरोज व भाई विजय कुमार शव लेकर घर चले गए। जहां देर शाम गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। नगर कोतवाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

साहब, मेरा बेटा दोषी है तो इसे सजा जरूर मिले

नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज नगर पंचायत में बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी। एक आरोपी पुलिस के हाथ लग गया, मगर मुख्य आरोपी घर से फरार मिला। मोहल्ले के लोगों के अनुसार प्रेमी के पिता ने पुलिस अफसर के सामने कहा कि यदि उसका बेटा दोषी है तो उसे सजा जरूर मिले। जैसे ही वह घर पहुंचा, उसने बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया। इस बात की इलाके में खासी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed