{"_id":"5fee211c8ebc3e41a325c5d0","slug":"whose-account-in-the-bank-got-fastag-pratapgarh-news-ald295484184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसका बैंक में खाता, उसी को मिला फास्टैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसका बैंक में खाता, उसी को मिला फास्टैग
विज्ञापन
fastag
शुक्रवार से टोल प्लाजा पर नकद टोल टैक्स बंद होने और फास्टैग से भुगतान होने अनिवार्य होने के कारण बृहस्पतिवार को बैंकों में फास्टैग लेने को लेकर मारामारी मची रही। बैंकों में उन्हीं लोगों को फास्टैग दिया जा रहा था, जिनका उस शाखा में खाता था। इससे ग्रामीण इलाकों से आने वाले वाहन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बृहस्पतिवार को ग्रामीण इलाकों में फास्टैग नहीं मिला। इस बीच सरकार ने फास्टैग की अनिवार्यता की समय सीमा 15 फरवरी तक बढ़ा दी है।
नए साल के पहले दिन टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की अदायगी के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे जाम और इससे नष्ट होने वाले पेट्रोल, डीजल को बचाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।
हालांकि यह प्रयोग लगभग एक वर्ष से किया जा रहा है। मगर सभी टोल प्लाजा पर नकद टोल टैक्स भुगतान का एक-एक काउंटर खोला गया था। शुक्रवार से फास्टैग अनिवार्य होने से बृहस्पतिवार को वाहन स्वामी फास्टैग लेने के लिए बैंकों में उमड़ पड़े।
विज्ञापन
मगर, बैक शाखाओं ने भीड़ कम करने और लोकप्रियता हासिल करने के लिए सिर्फ अपने ग्राहकों को ही फास्टैग दिया। गांव से आने वाले उन लोगों को मायूस होना पड़ा, जो नकद भुगतान करके फास्टैग लेना चाहते थे। गांव से आने वाले इन लोगों ने बैंक अफसरों से बात करके नगद भुगतान पर फास्टैग मांग रहे थे, मगर बैंक अफसर उनकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं हुए।
ग्रामीण इलाकों में स्थित बैंकों में फास्टैग नहीं मिलने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अफसरों का दावा है कि जल्द ही गांव की शाखाओं में भी मुहैया करा दिया जाएगा।
शहर के मुख्य शाखाओं में अभी तक फास्टैग की उपलब्धता सुनि श्चित की गई है, जल्द ही ग्रामीण इलाकों की प्रमुख शाखाओं में यह सुविधा उपलब्ध होगी। अनिल कुमार, एलडीएम