फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   When the young man threatened to make the photo viral, the nurse hanged herself

Pratapgarh News : युवक ने फोटो वायरल करने की धमकी दी तो नर्स ने फांसी लगाकर दी जान, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 07 Aug 2023 06:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Aug 2023 06:20 PM IST
सार

गहड़ौली निवासी कलहू की बेटी बीनू जेएनएम की डिग्री हासिल करने के बाद एक नर्सिंग होम में काम करती थी। वर्तमान में वह पुराने महिला अस्पताल के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर पर भी काम कर रही थी। रात में भी ड्यूटी लगने की वजह से बीनू ने तेलिया चौराहे पर राम आसरे चौरसिया के मकान में एक कमरा किराये पर लिया था। बगल में ही उसकी सहेली भी किराए के कमरे में बहन के साथ रहती थी।

विज्ञापन
When the young man threatened to make the photo viral, the nurse hanged herself
बीनू। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के तेलिया चौराहे पर किराये पर कमरा लेकर रहने वाली नर्स ने फोटो वायरल किए जाने की धमकी से त्रस्त जान दे दी। कमरे में उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। खबर पाकर उसके परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मृतका के भाई ने पुलिस को फोटो वायरल करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


गहड़ौली निवासी कलहू की बेटी बीनू जेएनएम की डिग्री हासिल करने के बाद एक नर्सिंग होम में काम करती थी। वर्तमान में वह पुराने महिला अस्पताल के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर पर भी काम कर रही थी। रात में भी ड्यूटी लगने की वजह से बीनू ने तेलिया चौराहे पर राम आसरे चौरसिया के मकान में एक कमरा किराये पर लिया था। बगल में ही उसकी सहेली भी किराए के कमरे में बहन के साथ रहती थी।

विज्ञापन

रविवार की सुबह उसकी सहेली की बहन बीनू के कमरे पर गई। दरवाजा भीतर से बंद था। खिड़की से देखने पर बीनू फांसी के फंदे पर लटकते दिखी तो वह चीख पड़ी।। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची भुलियापुर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इस बीच परिजन भी पहुंच गए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को गांव में ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बीनू के भाई अमृतलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बहन की शादी तय हो गई थी। इस बीच मोहनगंज का रहने वाला एक युवक उसे तंग कर रहा था। वह किसी तस्वीर और वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस वजह से उसकी बहन परेशान रहती थी। उधर, तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदम दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बीनू ने सुसाइड नोट में लिखा ,अम्मी-बाबू मुझे माफ करना, मैं बहुत थक गई हूं...

कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक नोटबुक में सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमे लिखा था कि अम्मी, बाबू मुझे माफ करना, मैं बहुत थक गई हूं अपनी जिंदगी से। मैं जो भी कदम उठा रही हूं। अपनी मर्जी से कर रही हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है।

बीनू पर रिश्ता तोड़ने का युवक डाल रहा था दबाव

मृतका बीनू के साथ काम करने वाली सहकर्मियों के अनुसार शादी तय होने के बाद आरोपी युवक उस पर रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहा था। दोस्ती के दौरान ली गई तस्वीरों को वह वायरल करने की धमकी भी देता था। यहां तक मंगेतर के परिवार वालों तक भी उसने अपनी और बीनू की दोस्ती की बात पहुंचा दी थी, लेकिन मंगेतर व उसके परिवार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। भोर में फोन न उठने पर मंगेतर ने उसकी सहेली के पास फोन कर बात कराने के लिए कहा था। पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed