फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wheat will be procured from March 15, 433 farmers registered

Pratapgarh News: 15 मार्च से होगी गेहूं की खरीद, 433 किसानों ने कराया पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured from March 15, 433 farmers registered
किसानों का गेहूं खरीदने के लिए जिले में 34 केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 15 मार्च से गेहूं खरीद प्रारंभ हो जाएंगी। किसानों ने इसके लिए पंजीकरण कराना प्रारंभ कर दिया है। अभी तक 433 किसानों ने पंजीकरण भी कराया है।
विज्ञापन



जिले में धान खरीद अभी चल रही है, मगर शासन ने किसानों की सुविधा के लिए गेहूं खरीद केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। जिला खाद्य विपणन विभाग ने जिले में 34 केंद्रों को चिह्नित कर किसानों का पंजीकरण प्रारंभ कर दिया है। गेहूं की खरीद 15 मार्च से 15 जून तक की जाएगी। पिछले साल की अपेक्षा 150 रुपये की वृद्धि करते हुए गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


गेहूं बेचने वाले किसानों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। गेहूं बेचने से पूर्व किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे, मोबाइल फोन और मोबाइल एप के माध्यम से खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण व नवीनीकरण करा सकते हैं। धान खरीद के लिए पंजीकरण करा चुके किसानों को गेहूं बेचने के लिए दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें सिर्फ पंजीकरण का नवीनीकरण कराना होगा। गेहूं बेचने के लिए ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है। किसान पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर अंकित कराएं और एसएमएस द्वारा भेजे गए ओटीपी को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें। बिक्री के समय खरीद केंद्रों पर किसान स्वयं उपस्थित न होने पर पंजीकरण प्रपत्र में परिवार के नामित सदस्य का विवरण और आधार नंबर फीड कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन





गेहूं खरीद के लिए 34 केंद्रों को चिह्नित किया गया है, गेहूं बेचने वाले किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराना प्रारंभ कर दिया है। अभी तक 433 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जो किसान इच्छुक हैं, वह अविलंब पंजीकरण करा लें। जितेंद्र यादव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article