फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wheat purchasing centers reduced in district, only 38 centers will be procured

जिले में घट गए गेहूं क्रय केंद्र, सिर्फ 38 केंद्रों पर होगी खरीद

Tue, 02 Mar 2021 01:20 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Wheat purchasing centers reduced in district, only 38 centers will be procured
गेहूं खरीदने के लिए बनने वाले क्रय केंद्रों की संख्या इस बार घट गई है। पिछले वर्ष 48 क्रय केंद्र बनाए गए थे, जो इस वर्ष 38 कर दिए गए हैं। इससे किसानों को गेहूं बेचने के लिए दूर-दराज स्थित क्रय केंद्रों का चक्कर लगाना होगा। किसानों का गेहूं खरीदने के लिए विपणन विभाग और पीसीएफ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए शासन ने 1975 रुपये प्रति कुंतल गेहूं की दर निर्धारित कर दी है। जिले में किसानों का गेहूं खरीदने और भुगतान करने की जिम्मेदारी खाद्य एवं विपणन विभाग और पीसीएफ को सौंपी गई है। हालांकि अभी जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य नहीं आया है। इससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि जिले में कितना गेहूं खरीदा जाना है।
विज्ञापन

फिलहाल जिला प्रशासन ने पहले चरण में खाद्य एवं विपणन विभाग के 17 और पीसीएफ के 21 केंद्र निश्चित किए हैं। इन केंद्रों पर तैनात कर्मचारी किसानों से सीधे गेहूं खरीद करेंगे। गेहूं क्रय करने वाले किसानों को पहले की तरह आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नंबर आने पर संबंधित केंद्र पर अपनी उपज को बेच सकेंगे। किसानों का गेहूं खरीदने में बिचौलियों को कोई स्थान नहीं दिया गया है। कर्मचारी और किसान के बीच सीधा संबंध होगा, जो अपने नजदीक के केंद्रों पर गेहूं की बिक्री कर सकेंगे।

जिले में पहले चरण में 38 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। उसके बाद किसानों की मांग पर और केंद्रों को खोला जा सकता है। गेहूं बेचने वाले किसानों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अजीत कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed