फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wheat of farmers not being purchased at purchasing centers

क्रय केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा किसानों का गेहूं

Tue, 25 May 2021 12:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Wheat of farmers not being purchased at purchasing centers
संडवाचंद्रिका। महिला अफसर की लापरवाही के चलते माह भर से क्रय केंद्र पर किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। इससे किसानों को खुले बाजार में औने-पौने दामों पर गेहूं बेचना पड़ रहा है। पोर्टल पर दो माह पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को अभी तक टोकन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

संडवा चंद्रिका में एकमात्र गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है। केंद्र प्रभारी की लापरवाही के चलते किसानों का धान खरीदा नहीं जा रहा है। किसानों का कहना है कि दो माह पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी उन्हें अभी तक टोकन नहीं जारी किया गया है। क्षेत्र के भवानीपुर, जोगीपुर, तिवारीपुर, कोलबजरडीह, बझान, दांदूपुर दौलत गांव के किसानों ने बताया कि करीब दो माह पहले उन लोगों ने पोर्टल पर गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था । इसके बाद मार्केटिंग इंस्पेक्टर के कार्यालय जाकर खतौनी तथा रजिस्ट्रेशन का प्रपत्र जमा किया, मगर महिला अफसर की मनमानी के चलते उन्हें टोकन नहीं मिल रहा है। महीने भर से किसान केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार बाद में आने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जाता है। इससे किसान खुले बाजार में औने-पौने दाम पर गेहूं बेचने के लिए मजबूर हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed