फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   wether news in pratapgarh

पहली ही बरसात में खुली नगर पालिका की पोल

Sun, 28 Jun 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 28 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
wether news in pratapgarh
पहली ही बारिश से शहर में चहुंओर पानी ही पानी हो गया। नालियों की गंदगी सड़कों पर आ गई। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की कलई खुल गई। हर तरफ कीचड़ और दुर्गंध से लोग परेशान हो गए। चारों तरफ पसरी गंदगी देख शहरियों व यात्रियों का मन खराब हो गया।
विज्ञापन


बारिश में जिस बात का डर था आखिरकार वह स्थितियां आ ही गईं। साल भर नगर पालिका शहर में जलनिकासी की सुविधा को लेकर लापरवाह बनी रही। नगर पालिका के गैर जिम्मेदाराना रवैये से लोग जलभराव को लेकर पहले से परेशान थे। बारिश हुई तो गलियों और सड़कों तक पानी जमा हो गया। रविवार की भोर से देर शाम तक रुक-रुक कर हुई बारिश से शहर के करीब हर मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बन गई। शहर के देवकली मोड़, पल्टन बाजार, विवेक नगर, नया मालगोदाम रोड, भंगवाचुंगी से जोगापुर मार्ग, पीडब्लयूडी के सामने, अम्बेडकर चौराहा सहित तमाम स्थानों पर बारिश का पानी भर गया।
विज्ञापन


जलभराव से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हुई। रोडवेज बस अड्डे के पास नाले की गंदगी निकालकर नगर पालिका रोड किनारे रखवा दी थी। बारिश के पानी से यह गंदगी सड़क पर फैल गई। जिससे यहां से बस पकड़ गैर जनपद को जाने वाले यात्रियों संग स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कत हुई। बेगम वार्ड व भैरोपुर वार्ड में भी जाम नालियां बारिश में मुसीबत बन गर्इं। बारिश का पानी न निकल पाने से नाली गकी ंदगी सड़क पर आ गई। यह स्थिति मोहल्ले के लोगों के लिए काफी दुश्कर साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed