फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   west air became fast

पश्चिमी हवाओं ने भरी रफ्तार, पारा 38 के पार

Sat, 11 Apr 2020 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
west air became fast
अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह से पश्चिमी हवाओं ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। इससे तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है। शनिवार को दिनभर पश्चिमी हवाएं रफ्तार भरती रहीं। इससे अधिकतम तापमान 38 के पार पहुंच गया। तल्ख धूप के बीच दिनभर गर्मी का असर रहा। घरों में दिनभर पंखे व कूलर फर्राटा भरते रहे। अधिकतम तापमान 38.7 व न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में और भी इजाफा होगा। गर्मी बढ़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन

अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह से धूप का तेवर दिखने लगा है। तल्ख ध्ूाप के बीच अब पश्चिमी पश्चिमी हवाएं की गति भी तेज हो गई है। इससे तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। अप्रैल महीने की शुरुआत में अधिकतम तापमान जहां 33 से 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था वहीं दूसरे सप्ताह में यह 38 के पार पहुंच गया है। इससे गर्मी असर दिखाने लगी है। शनिवार को सुबह से ही धूप का असर तेज होने लगा। 9 बजे के बाद धूप सहन नहीं हो रही थी। लॉकडाउन के चलते लोग घरों में थे।
विज्ञापन

मगर चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मी छांव तलाशते नजर आए। शहर के अंबेडकर चौराहा, सैयाबांध, घंटाघर, श्रीराम तिराहा, भगवाचुंगी इन सभी स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मी दोपहर बाद जब धूप का असर तेज हुआ और पश्चिमी हवाएं सक्रिय र्हुइं तो पेड़ की छांव के नीचे बैठे नजर आए। गर्मी से सभी परेशान दिखे। इधर घरों में पंखे फर्राटे भरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 38.7 व न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाएं यदि इसी तरह सक्रिय रहेंगी तो आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से इजाफा होगा। साथ ही गर्मी भी बढे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed