फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Weather Update: 44 degree Celsius mercury from western winds, fire raining on the earth

Weather Update : पश्चिमी हवाओं से 44 डिग्री सेल्सिएस पारा, धरती पर बरस रही आग

Fri, 10 Jun 2022 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Weather Update: 44 degree Celsius mercury from western winds, fire raining on the earth
आसमान से बरसी आग, झुलसाते रहे लू के थपेड़े
विज्ञापन

पश्चिमी हवाओं के रफ्तार भरने से 44 डिग्री पर पहुंचा पारा, गर्मी से चहुंओर मचा हाहाकार
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बृस्पतिवार को दिनभर पश्चिमी हवाओं का कहर जारी रहा। तल्ख धूप भी सितम ढा रही थी। बाहर निकलते ही धूप शरीर में चुभने लग रही थी। लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल रहा। पंखे व कूलर फेल सब फेल रहे। शहर से गांव तक के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन भी 44 डिग्री सेल्सियस पर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे से ही गर्मी का कहर शुरू हो गया। सूर्य किरणों का असर तेज था। सुबह 9 बजे के बाद धूप सहन नहीं हो रही थी। इस बीच पश्चिमी हवाएं भी रफ्तार भरने लगीं। सुबह 10 बजे के बाद तो लगा जैसे आसमान से आग बरस रही हो। दोपहर एक बजे के बाद शहर के अंबेडकर चौराहा, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, बाबागंज, भंगवाचुंगी, स्टेशन रोड, रोडवेज बस अड्डा सहित प्रमुख स्थानों पर सन्नाटा पसर गया। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नहीं रही। इक्का-दुक्का ग्राहक दुकानों पर दिखे। गलियों में सन्नाटा रहा। शहरी घरों में दुबके रहे। राहगीर लू व धूप से बचने के जतन करते रहे। गर्मी इतनी प्रचंड थी कि पंखे-कूलर काम नहीं कर रहे थे। बाहर लू का कहर भी जारी रहा। लोग पसीने से बेहाल दिखे। त पिश व गर्मी से हर तरफ हाहाकार मचा था। शाम करीब छह बजे के बाद बाजारों में चहल-पहल शुरू हुई। हालांकि गर्मी का कहर जारी रहा। मौसम वैज्ञानिक देशराम मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाएं अभी वातावरण में सक्रिय हैं। इससे तापमान अभी और बढ़ेगा। गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

इनसेट------------
न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में उमस
अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। अधिकतम तापमान लगतार तीन दिन से 44 डिग्री सेल्सियस पर बना है। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे रात में भी गर्मी सितम ढा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed