फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   weather

पारा लुढ़का बढ़ी गलन, कांप उठे लोग

Sat, 20 Dec 2014 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 20 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
weather
अब तक की पड़ी ठंडी में शनिवार का दिन सबसे ज्यादा ठंडा रहा। पश्चिमी व उत्तरी हवाओं के गठजोड़ के कारण जिला कांप उठा। गलन इतनी ज्यादा बढ़ी कि लोग ठिठुरने लगे। मौसमविद पहाड़ी हवाओं को गलन बढ़ने की वजह मान रहे हैं। सुबह के वक्त मौसम में 100 प्रतिशत नमी रिकार्ड की गई। दोपहर में मौसम साफ हौर हल्की धूप के बावजूद 78 प्रतिशत नमी बनी रही। करीब 3.30 बजे से अचानक कुहरे का असर दिखने लगा।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात मौसम साफ रहा मगर दो बजे के बाद शहर से लेकर गांव तक कोहरे की मोटी चादर तन गई। शनिवार की सुबह 10 बजे तक कोहरा शबाब पर रहा। लोग सोकर देर से उठे। 10 बजे के बाद हवा का रुख तेज हुआ तो कोहरा छंट गया मगर आसमान में बादल बने रहे। दोपहर के वक्त हुई हल्की धूप ज्यादा देर नहीं टिक सकी। घरों में लोगों को आग जलाकर तापता पड़ा। कुछ स्थानों पर प्रशासन की तरफ से अलाव की व्यवस्था की गई थी। जिले का न्यूनतम तापमान 4.3 व अधिकतम 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसमविदों के मुताबिक इस साल पड़ने वाली ठंडी के मौसम का शनिवार सबसे ज्यादा ठंडा दिन रहा। बताया गया कि सुबह के वक्त कोहरा व पश्चिमी और उत्तरी हवाओं के कारण मौसम में 100 प्रतिशत नमी रिकार्ड की गई। इसी तरह दोपहर के समय हल्की धूप के बावजूद 78 प्रतिशत नमी बरकरार रही। दूसरे पहर 3.30 बजे से हवा की चाल में तेजी आई तो कोहरा भी रंग दिखाने लगा। शाम तक गलन इतनी बढ़ी कि शहर में देर रात तक खुले रहने वाले बाजार जल्द ही सन्नाटा पसर गया। मौसमविद देशराज ने अनुमान लगाया है कि रविवार को कोहरे का प्रकोप शनिवार से काफी कम रहेगा। हवा की चाल बरकरार रही तो मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सुबह के वक्त गलन ज्यादा और शाम को तेज होने के आसार हैं।
विज्ञापन


 कोहड़ौर क्षेत्र की कांधरपुर, रामापुर, कोहड़ौर, मकूनपुर बाजार में आज तक अलाव नहीं जला। इतना ही नहीं कोहड़ौर सीएचसी और ब्लाक परिसर में भी अलाव न जलने से लोग परेशान हैं। इसी तरह कटरामेदनीगंज क्षेत्र में भी अलाव नहीं जल रहा। दबी जुबान लोगों का कहना है कि टाउन एरिया के जिम्मेदार कागज पर अलाव जलवा रहे हैं। भुपियामऊ, मानधाता, शनिदेव धाम, बेल्हा देवी धाम में भी अलाव नहीं जल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शहर में डीएम के निर्देश पर अलाव जलवाए जाने की महज खानापूर्ति हो रही है। जिम्मेदार जिलाधिकारी की आंख में धूल झोंकने पर अमादा हैं। शुक्रवार की रात रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर के पास लकड़ी का एक कुंदा सुलग रहा था। धुआं के सहारे यात्री व कुछ जानवर ठंडी से राहत की आस लिए बैठे थे। मामले की शिकायत रात में ही एडीएम पुनीत शुक्ल से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed