फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ruppes was the reason of ex pradgan murder

सोसाइटी के रुपये के लेनदेन में हुई थी पूर्व प्रधान की हत्या

Sat, 21 Oct 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 21 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
ruppes was the reason of ex pradgan murder
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
शिकायत पर पुलिस ने पार्टनर समेत दो के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए है। परिजनों व ग्रामीणों के आक्रोश के बीच तीसरे दिन शव का अंतिम संस्कार किया गया। आरोपियों को दबोचने में नाकाम पुलिस तीन दिन बाद भी हवा में हाथ पैर चला रही है।
विज्ञापन

 
महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे भिखारी गांव का रहने वाला त्रिलोकीनाथ गुप्ता पुत्र जगेसर प्रसाद पूरे जनई ग्राम पंचायत का पूर्व प्रधान था। दीपावली के दिन पटाखा खरीदकर घर जाते समय लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जसमेढ़ा गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले चलती बाइक पर ही पीछे बैठे पूर्व प्रधान त्रिलोकीनाथ को गोली मारी और जब वह घायल होकर सड़क पर गिरा तो उसे गोलियों से छलनी कर दिया। घटना के बाद भाई त्रिभुवन नाथ गुप्ता की तहरीर पर गांव के ही गिरधारी लाल गुप्ता पुत्र विंदेश्वरी व आशाराम पुत्र नन्हेलाल गुप्ता के खिलाफ लालगंज कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज किया गया। बताया जाता है कि मृतक त्रिलोकी नाथ गुप्ता व गिरधारी लाल गुप्ता मिलकर मुंबई में कारोबार चलाते थे। यहां दोनों ने कई सदस्यों को जोड़कर सोसाइटी खोल ली और जान पहचान के लोगों के कई लाख रुपये जमा करा लिए। सोसाइटी में जमा रकम जरूरतमंद सदस्य को दी जाती थी और फिर वह इसे जमा कर देता था। इस लेनदेन का सारा हिसाब त्रिलोकी नाथ व गिरधारी लाल रखते थे। बताया जाता है कि करीब पांच साल पहले त्रिलोकी नाथ सोसाइटी का लाखों रुपये लेकर गांव चला आया। इसके बाद वह प्रधान बन गया और फिर वापस मुंबई नहीं गया। उधर सोसाइटी के सदस्य अपना रुपया मांगने को दबाव बनाने लगे तो गिरधारी ने उससे रकम मांगी। इसके लेकर ही दोनों के बीच रंजिश ठन गई। परिजनों के मुताबिक गिरधारी लाल मुंबई से जब गांव आता था तो त्रिलोकी से रुपये मांगता था। साथ ही नहीं मिलने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी देता। मुंबई से भी कई बार फोन कर त्रिलोकी से रुपयों की की मांग की गई। मृतक के भाई त्रिभुवन का कहना है कि दीपावली मनाने गांव आए गिरधारी ने घटना से कुछ घंटे पहले भी त्रिलोकी के घर पहुंचकर रुपये मांगे थे। उधर घटना के तीसरे दिन शनिवार को मुंबई से परिजनों व रिश्तेदारों के पहुंचने पर गांव में ही पूर्व प्रधान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


तीन बेटे व दो बेटियों के सिर से उठ गया पिता का साया
पूर्व प्रधान त्रिलोकी नाथ गुप्ता के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सबसे बड़ा बेटा विनोद गुप्ता(23) रोजगार की तलाश में मुंबई में रहता है । दूसरे बेटा अंकित(15) अभी पढ़ाई ही कर रहा है। तीसरा बेटा प्रिंस(4) है। वहीं बड़ी बेटी बबिता(13) व छोटी बेटी स्वाती(11) भी पढ़ाई कर रही हैं। पांचों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उधर पत्नी सीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव रखकर लगाया जाम पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
पूर्व प्रधान के शव का पोस्ट मार्टम होने के बाद शव घर लाए जाने समय रास्ते में शव रखकर ग्रामीणों ने जाम लगाया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। गांव में महिलाएं भी मुखर होकर पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप मढ़ा।  

बतादें कि पूरे जनई के पूर्व प्रधान त्रिलोकी नाथ की हत्या के बाद परिजनों ने लालगंज पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस को मौके पर पहुंचने में काफी देर लग गई। इससे आक्रोशित परिजन शव लेकर घर चले गए थे। दीपावली के दिन हुई घटना के बाद पुलिस शव लेने गांव पहुंची तो ग्रामीण भड़क उठे। पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनाई और शव देने से इंकार कर दिया। बाद में इलाकाई विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से किसी तरह पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज सकी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को पूर्वाह्न पूर्व प्रधान का शव घर लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में हलई के पुरवा के पास ही ग्रामीणों से ने एंबुलेंस रोक ली और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। यह देख पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उल्टे पुलिस पर ही लापरवाही का आरोप मढ़ दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंच गई होती तो हत्यारे भाग निकलने में कामयाब नहीं हो पाते। बाद में स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर जाम हटवाया तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed