फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Was called before becoming bloody street

बनने से पहले ही कहलाने लगी खूनी सड़क

Tue, 03 Feb 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 03 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Was called before becoming bloody street
कुंडा से जेठवारा तक बन रही सड़क अभी से ही खूनी कहलाने लगी है। दो माह के भीतर दरोगा समेत तीन लोगों की जान इस सड़क पर जा चुकी है। इसके लिए सड़क निर्माण कच्छप गति से होना भी काफी हद तक जिम्मेदार है। इससे इस मार्ग पर चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


कुंडा से जेठवारा मार्ग का निर्माण जुलाई वर्ष 2013 से प्रारंभ हुआ है। बाजारों में तो आधी अधूरी सीसी सड़क बना दी गई लेकिन दूसरे स्थानों पर खोदाई के बाद गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है। इस सड़क पर दो माह के भीतर दरोगा समेत तीन लोगों की जान जा चुकी है। महेशंगज थाना क्षेत्र के अंजनी गांव के करीब कुंडा कोतवाली के वजीरपुर निवासी रामबहादुर पटेल की 30 दिसंबर को दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरी ओर 4 दिसंबर को कुंडा कोतवाली के तिलौरी निवासी निर्मला देवी पत्नी हरीलाल को ताजपुर के करीब वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे उसकी भी मौत हो गई। इसके अलावा अब तक दर्जनों लोग इस मार्ग पर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं।  हीरागंज बाजार में दुर्घटना का शिकार राजेश केसरवानी अभी भी जीवन और मौत के बीच अस्पताल में संघर्ष कर रहा है। 2 फरवरी को महेशगंज थाने में तैनात दरोगा प्रेम नारायण यादव की मौत के बाद इलाके के लोग इस सड़क को खूनी सड़क कहने लगे हैं। कच्छप गति से बन रही सड़क के सिलसिले में इलाके के जनप्रतिनिधियों ने कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। इसके बाद भी निर्माण कराने वाली संस्था कच्छप गति से काम करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed