फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   congress stage protest

पेट्रोल, डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि पर भड़के कांग्रेसी

Tue, 19 Sep 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 19 Sep 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
congress stage protest
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पेट्रोल, डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि होने पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने 22 सिंतबर को हस्ताक्षर अभियान चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय कीमत में भारी कमी होने के बावजूद डीजल और पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि होने पर कांग्रेसियों ने चिंता जताई है। अंबेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मंहगाई थोपने के लिए यह कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष नरसिंहप्रकाश मिश्र ने कहा कि 22 सितंबर से पेट्रोलपंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके पूर्व कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर अजीत प्रताप सिंह, आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, कपिल द्यिवेदी, इरफान अली, अब्दुल माबूद, यमुना प्रसाद पांडेय, अरविंद सिंह, बद्री नारायण शर्मा, पिंटू सिंह, राम अभिलाख गौतम, रामलाल, सुरेश गौतम,रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर बिजली की आंख मिचौली से त्रस्त कांग्रेसियों ने सोमवार को बिजली विभाग के सामने प्रदर्शन कर अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। अधीक्षण अभियंता कार्यालय के  बाहर एकजुट कांग्रेसियों ने कहा कि शहर में 24 और गांव में बीस घंटे बिजली का दावा किया जा रहा है, मगर आठ घंटे बिजली मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी की अगुवाई में यूथ कांग्रेसियों को समूह बिजली कार्यालय के सामने एकत्रित हुआ। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि गांव में छह घंटे बिजली मिल रही है और शहर में चौदह घंटे। उन्होंने कहा कि जब बिजली का रोस्टर बना हुआ है, तो उपभोक्ताओं को क्यूं परेशान किया जाता है। गर्मी से त्रस्त लोगों का जीना दूभर हो गया है। कांग्रेसियों ने चेताया है कि नवरात्र और दशहरे पर बिजली की कटौती की गई, तो आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर सूरज त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमित मिश्रा, नीरज राय, उदित गिरि, अंशुमान तिवारी, ओम नारायण, देवेश, अवनीश, अभय, प्रेम नारायण, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed