Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wards in a sorry state ahead of Diwali: piles of garbage and overflowing, foul-smelling drains.

Pratapgarh News: दिवाली से पहले वार्ड बेहाल, कूड़े का ढेर और बजबजा रहीं नालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Wards in a sorry state ahead of Diwali: piles of garbage and overflowing, foul-smelling drains.
पंजाबी मार्केट में दो दिन से नहीं उठाया गया कूड़ा। संवाद
दिवाली से पहले वार्डों का हाल खस्ताहाल है। जगह-जगह कूड़े डंप पड़े हैं। गंदगी का ढेर है। कहीं डस्टबिन गायब है तो कहीं कूड़ा बिखरा हुआ है। रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पड़ताल में कई वार्डों की तस्वीर धुंधली दिखी। देवकली मोड़ पर पूरे पितई मोहल्ले की तरफ जाने वाले मोड़ पर कूड़े का ढेर लगा रहा। आसपास गंदगी बिखरी रही। कूड़ेदान पलटा था और दुर्गंध उठ रही थी। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास कई वार्डों का कूड़ा डंप किया गया था।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे तक वहां से कूड़ा हटाया नहीं जा सका था। बस से उतरने वाले यात्री कूड़े के पास से गुजर रहे थे। पंजाबी मार्केट में नालियां बजबजा रही हैं। सफाई निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कई जगहों पर डस्टबिन लगाया गया है लेकिन कूड़ा बाहर ही पड़ा मिलता है। वार्डों की सफाई नियमित की जा रही है। शहर में आठ सेंटर ऐसे हैं जहां वार्डों का कूड़ा एकत्र होता है। इसके बाद इन्हें डंपिंग प्वाइंट पर ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तीन शिफ्ट में होती है सफाई
- सुबह छह से 10 बजे तक।
- दोपहर दो से पांच बजे तक।
- रात नौ से भोर में चार बजे तक।
एक नजर सफाई कर्मियों पर
- 25 वार्ड हैं शहर में।
- 350 सफाई कर्मियों की है तैनाती।
- 10,000 आबादी पर तैनात किए जाते हैं 28 सफाईकर्मी।
अलग-अलग डस्टबिन में डालें कूड़ा
सूखे व गीले कचरे के लिए अलग- अलग डस्टबिन बनाए गए हैं। जगह- जगह नगरपालिका की टीम की ओर से कूड़े व कचरे के निस्तारण के लिए एडवाइजरी भी चहारदीवारी पर चस्पा की गई है ताकि लोग कूड़े व कचरे को सही डस्टबिन में डालें।
गीले कचरे के लिए हरा डस्टबिन का उपयोग करें। इसमें बचा हुआ भोजन, फलों, सब्जियों व अंडे के छिलके, मांसाहारी भोजन की हड्डियां, कटी हुई घास, फूल व पत्तियां आदि आती हैं। सूखा कचरे के लिए नीले डस्टबिन का उपयोग करें। इसमें गत्ते, कागज, प्लास्टिक का सामान, पुराना फर्नीचर आदि डाला जाता है।

----
बोले लोग
दिवाली का पर्व नजदीक है, गलियों की तस्वीर साफ-सुथरी नहीं है। जगह-जगह गंदगी है। वार्डों की सफाई बेहद जरूरी है। - पवन सोनी, जेल रोड
पंजाबी मार्केट में नालियों से गंदगी तो बाहर कर दी जाती है, लेकिन उन्हें समय से हटाया नहीं जाता है। गंदगी बाहर पड़ी है। दुर्गंध से काफी परेशानी होती है। - चरनजीत सिंह, पंजाबी मार्केट

पंजाबी मार्केट में दो दिन से नहीं उठाया गया कूड़ा। संवाद

पंजाबी मार्केट में दो दिन से नहीं उठाया गया कूड़ा। संवाद

पंजाबी मार्केट में दो दिन से नहीं उठाया गया कूड़ा। संवाद

पंजाबी मार्केट में दो दिन से नहीं उठाया गया कूड़ा। संवाद

पंजाबी मार्केट में दो दिन से नहीं उठाया गया कूड़ा। संवाद

पंजाबी मार्केट में दो दिन से नहीं उठाया गया कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed