{"_id":"5f35957a8ebc3e3d1d139224","slug":"wall-collapsed-due-to-rain-youth-dies-pratapgarh-news-ald2835569116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते गिरी दीवार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते गिरी दीवार, युवक की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो अमन कुमार।
- फोटो : PRATAPGARH
बारिश से चढ़ी सीलन के चलते दीवार गिर गई। इस दौरान बात कर रहे दो युवक मलबे में दब गए। शोरशराबे पर पहुंचे लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। दूसरे का इलाज चल रहा है।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा गांव निवासी सीताराम सरोज की कच्ची दीवार बारिश के चलते हुई सीलन के कारण गुरुवार को भरभराकर ढह गई। इस दौरान दीवार के बगल रास्ते में खड़े होकर बात कर रहे गांव के अमन सरोज (20) पुत्र मोतीलाल व रवि गौतम (22) पुत्र राजदेव मलबे में दब गए। शोरशराबे पर गांव के लोग दौड़े और दोनों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को लेकर स्थानीय अस्पताल भागे, लेकिन रास्ते में ही अमन की मौत हो गई। उधर, रवि गौतम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों में चीखपुकार मची हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बाघराय के सराय अंधराय गांव में बरसात के चलते उमाशंकर मिश्र का कच्चा घर गिर गया। इससे उनकी गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब गया। घटना के दौरान परिजन छप्पर के नीचे सो रहे थे।
विधायक व तहसीलदार पहुंचे मृतक के घर, मदद का आश्वासन
दीवार गिरने से एक युवक की मौत और दूसरे के घायल होने की सूचना पर विधायक व तहसीलदार सहित अन्य लोग उसके घर पहुंचे। उसके घर में बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद उन्हें मदद का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा गांव के अमन सरोज पुत्र मोतीलाल सरोज व रवि गौतम ऊपर दीवार गिर गई थी। इससे अमन की मौत हो गई जबकि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर बाबागंज विधायक विनोद सरोज मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक-संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही घायल रवि गौतम के उपचार में भी हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इसी दौरान नायब तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल भी गांव पहुंचे और घर के साथ ही मृतक के घर के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पंकज यादव, नूर आलम फारूकी, सौरभ मिश्र, प्रधानपति लवकुश शुक्ल व बीडीसी रामपाल सरोज समेत कई लोग मौजूद रहे।
रुपये गिनने के बहाने युवक के 20 हजार ले उड़े उचक्के
बैंक से रुपये निकालने के बाद युवक से एक व्यक्ति ने गिनने के लिए ले लिया। आरोप है कि उसने रुमाल में लपेटकर उसे कागज थमा दिया। जब तक वह रुमाल को खोलकर देखता युवक उसके पैसे लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज निकलवाया, लेकिन युवक का चेहरा कपड़े से ढंका होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवक ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही, लेकिन उसकी ही गलती बताते हुए पुलिस ने तहरीर लेने से मना कर दिया।
नवाबगंज थाने के कुम्हारन का पुरवा नान्हू का पुरवा निवासी आशा देवी पत्नी राम अभिलाष मौर्य गुरुवार की दोपहर स्टेटबैंक परियावां से अपने खाता से 20 हजार रुपये निकाले। इसके बाद उसने बैंक के बाहर खड़े अपने पति राम अभिलाष को रुपये दे दिए। उसके पति के पास खड़े एक युवक ने रुमाल में अपने 50 हजार रुपये होने की बात कहते हुए रामअभिलाष को देकर उसके 20 हजार गिनने के लिए ले लिए। इसके बाद युवक बाइक पर बैठकर भाग निकला। उधर रुमाल खोला गया तो उसमें से कागज निकले। इस पर उसके होश उड़ गए। शोर मचने पर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों के कहने पर शाखा प्रबंधक विकास बिहारी चौबे ने सीसीटीवी फुटेज को देखा। इसमें टप्पेबाज का चेहरा गमछे से ढका होने से पहचान नहीं हो पाई। सूचना पर थानाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।