{"_id":"642096540b3a6ca2e7038a64","slug":"waiting-room-will-be-built-in-medical-college-for-timardars-pratapgarh-news-c-3-1-88270-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तीमारदारों के लिए मेडिकल कॉलेज में बनेगा प्रतीक्षालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तीमारदारों के लिए मेडिकल कॉलेज में बनेगा प्रतीक्षालय
Mon, 27 Mar 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए प्रतीक्षालय की व्यवस्था जल्द होने जा रही है। प्राचार्य ने शासन से अनुुमति मांगी थी जिस पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी है। पुराने भवन को तोड़ने के बाद ट्रामासेंटर के साथ ही प्रतीक्षालय का जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
जिला और महिला अस्पताल को संयुक्त कर डॉ.सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कर राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के नाम पर संचालित किया जा रहा है। पांच सौ मरीजों को भर्ती कर इलाज की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन ओपीडी में दो से ढाई हजार के बीच मरीज इलाज कराने आते हैं।
मगर मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के आराम के लिए प्रतीक्षालय की व्यवस्था नहीं हो सकी। इससे परेशान तीमारदार मरीजों के वार्ड में रात में मरीजों के पास ही रुकते हैं। इससे मरीज परेशान होते हैं।
विज्ञापन
इस समस्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सलिल श्रीवास्तव ने अस्पताल परिसर में तीमारदारों के लिए प्रतीक्षालय बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्राचार्य के पत्र पर शासन ने अपनी अनुमति दे दी है।