{"_id":"60e893e58ebc3ee59c071a84","slug":"voting-will-be-held-today-in-eleven-blocks-amid-tight-security-arrangements-pratapgarh-news-ald310483847","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह ब्लॉकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह ब्लॉकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज होगा मतदान
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले के 11 विकासखंडों में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होने वाले मतदान में बीडीसी सदस्य अपना मुखिया चुनेंगे। तीन बजे के बाद मतों की गणना होगी और चार बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए डीएम ने मजिस्ट्रेट और एसपी ने सीओ स्तर के अधिकारियों को तैनात किया है।
जिले के 17 विकासखंडों में से छह में प्रमुख का निर्वाचन निर्विरोध होने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अब 11 विकासखंडों में शनिवार को होेने वाले ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के लिए प्रशासनिक अमले ने पूरी ताकत झोंक दी है। जीत के लिए प्रत्याशियों में जिस तरह खींचतान है, उससे जिला प्रशासन के सामने शांतिपूर्ण मतदान कराना चुनौती बना हुआ है। हालांकि, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए डीएम डॉ. नितिन बंसल ने सभी 11 विकासखंडों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। एसपी ने सीओ स्तर के अफसरों को तैनात किया है। मतदान सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक चलेगा।
इसके बाद मतों की गणना होगी और चार बजे तक सभी ब्लॉकों से परिणाम आ जाएंगे। मतदान केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। निरक्षर बीडीसी सदस्यों ने अपने सहयोग के लिए परिवार के ही सदस्यों को सहयोगी बनाया है। चुनाव आयोग ने भी बवाल को रोकने के लिए बीडीसी सदस्यों से रक्त संबंधी व्यक्ति को ही सहयोगी बनाने को कहा था। डीएम ने शुक्रवार देर शाम अफसरों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली और सभी जिम्मेदारों को मतदान के दिन किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सौ मीटर की दूरी तक नहीं रहेगा कोई
डीएम ने मतदान केंद्रों से सौ मीटर की दूरी पर बैरियर लगवाकर समर्थकों को रोकने को कहा है। सौ मीटर की परिधि में कोई भी नजर नहीं आएगा। मतदान केंद्र में एक-एक मतदाता ही प्रवेश करेंगे।
मतगणना के तुंरत बाद आरओ देंगे प्रमाणपत्र
मतगणना के तुरंत बाद विजयी प्रत्याशी को आरओ प्रमाणपत्र देंगे। मतदान और मतगणना के समय प्रत्याशी स्वयं या कोई समर्थक रह सकता है। मतदान और मतगणना की वीडियोग्राफी कराने को कहा गया है।
विजय जुलूस निकालने पर लगी रोक
विजयी प्रत्याशियों के विजय जुलूस निकालने पर पूरी तर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रमाणपत्र पाने के बाद प्रत्याशी सीधे अपने घर जाएंगे। कोरोना प्रोटोकाल और जिले में धारा 144 लागू होने के चलते यह प्रतिबंध लगाया गया है।