फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Voting will be held on Kaushambi on 20th May and Pratapgarh parliamentary seat on 25th May.

Pratapgarh News: 20 मई को कौशाम्बी और 25 मई को प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर होगा मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held on Kaushambi on 20th May and Pratapgarh parliamentary seat on 25th May.
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि जिले के कुंडा और बाबागंज में पांचवें चरण में 20 और प्रतापगढ़ संसदीय सीट के पांच विधानसभाओं में 25 मई को मतदान होगा। 29 अप्रैल को जिले में अधिसूचना जारी हो जाएगी और छह मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। सात मई को नामांकन पत्रों की जांच, नौ मई को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे और 25 मई को मतदान और चार जून को मतों की गणना होगी।
विज्ञापन



डीएम ने कैंप कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र कौशाम्बी संसदीय सीट के अंतर्गत आते हैं। इसलिए इन क्षेत्रों में 20 मई को मतदान होगा। प्रतापगढ़ संसदीय सीट के रामपुरखास, विश्वनाथगंज, पट्टी, रानीगंज और सदर विधानसभाओं में 25 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि रैलियों, रोड शो, नुक्कड़ सभाओं पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिले में 85 वर्ष से अधिक 15,520 मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दी जाएगी। 22,314 दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। मतदान के पांच दिन पहले ही मतदान पर्ची बांटने का सिलसिला प्रारंभ किया जाएगा। डीएम ने बताया कि इस पहल से सभी मतदाताओं तक पर्ची पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए 21 उड़नदस्ता और 21 निगरानी समिति, सात-सात वीडियो और लेखा समितियों का गठन किया गया है। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि 15064 लोगों को 107-16 , 148 गुंडाएक्ट, 3516 लोगों को 151 , 1766 हिस्ट्रीशीटर, 400 लोगों को गुंडाएक्ट के तहत चिह्नित किया गया है।
दुकानों पर नहीं, थानों में जमा होंगे असलहे
एसपी ने कहा है कि इस वर्ष लाइसेंसी असलहे दुकानों पर नहीं, थानों और कोतवाली में ही जमा किए जाएंगे। डीएम ने कहा कि जिला स्तर पर स्क्रीनिंग कमेटी बनाई जा रही है, उसके आदेश के बाद ही कोई असलहा अपने पास रख सकेगा।

दरोगा बनेंगे पोलिंग इंचार्ज
एसपी ने बताया कि जिले के दरोगाओं को पोलिंग इंचार्ज बनाया जाएगा। उन्हीं के देखरेख में शांति व्यवस्था बनाई जाएगी। दो से तीन मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed