फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Voting reduced by 11.42 percent, increased uneasiness of candidates

11.42 प्रतिशत घटा मतदान, प्रत्याशियों की बढ़ी बेचैनी

Mon, 21 Oct 2019 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Voting reduced by 11.42 percent, increased uneasiness of candidates
विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत घटने से प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई है। मतदान के पहले तक जो प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे थे, वह दोपहर बाद हताश नजर आए। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जहां 55.97 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे, वहीं उपचुनाव में महज 44.55 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। ढाई साल पहले हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले यह 11.42 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन

उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत 11.42 घटने से जीत का दावा करने वाले प्रत्याशी भी बेचैन दिखे। दोपहर बाद भी जब बूथों पर भीड़ नहीं निकली और मतदान प्रतिशत में अपेक्षाकृत बढ़ोत्तरी नहीं मिलने पर प्रत्याशियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखीं। कम मतदान प्रतिशत ने राजनैतिक पंडितों का गणित भी फेल कर दिया।
विज्ञापन

सियासी रणनीतिकार अभी तक जिस प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे थे, वह मतदान प्रतिशत घटने के बाद असमंजस की स्थिति में आ गए हैं। मतदान के प्रतिशत पर नजर डाली जाए तो वर्ष 2012 में 55.27 प्रतिशत मतदाताओं ने जहां अपने अधिकार का प्रयोग किया था, वहीं 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में 55.97 प्रतिशत मतदान हुआ था। उपचुनाव में मतदान प्रतिशत मात्र 44.55 ही रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed