फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Voters turned out in a population of more than a dozen villages

दर्जनों गांवों में जनसंख्या से ज्यादा निकले वोटर

Thu, 04 Jun 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 04 Jun 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Voters turned out in a population of more than a dozen villages
पुनरीक्षण के दौरान पंचायत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी गई है। जिले के 17 विकास खंडों में फर्जीवाड़ा सामने आया है। सभी ब्लाकों के दर्जनों गांवों में कुल जनसंख्या से ज्यादा मतदाता पाए गए हैं। दो चार गांव ऐसे भी हैं जहां जनसंख्या के मुकाबले मतदाताओं की संख्या एक हजार से भी ज्यादा है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछला पंचायत चुनाव भी इसी मतदाता सूची के आधार पर कराया गया था। ऐसे में साफ है कि किस कदर गड़बड़ी की गई। अब मामला पकड़ में आने पर जिला प्रशासन ने जांच बैठा दी है। जिन गांवों में आबादी से ज्यादा मतदाता पाए गए हैं, उन्हें संवेदनशील घोषित कर दिया गया है। इन गांवों पर प्रशासन की सीधी नजर रहेगी। मतदाता सूची को फिर से संशोधित कराया जा रहा है। बीएलओ के कार्यों के सत्यापन में एसडीएम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग की देखरेख में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए इन दिनों पंचायत नामावली सूची का पुनरीक्षण कराया जा रहा है। सत्यापन के दौरान इसमें भारी फर्जीवाड़ा सामने आया है। विकास खंड मानधाता की बोझी ग्राम पंचायत की कुल आबादी 2001 की जनगणना के मुताबिक 1309 है, जबकि यहां मतदाताओं की संख्या 1637 है। इसी तरह सुमेरपुर गांव में कुल 1199 लोग रहते हैं, जबकि यहां नामावली सूची में वोटरों की कुल संख्या 1499 दर्ज है। गोपलापुर गांव की जनसंख्या 1104 है। जबकि सूची में गांव कुल 1239 मतदाता दर्शाए गए हैं। इसी तरह सदर विकास खंड के पूरे हिरावन गांव की कुल आबादी 2445 है, जबकि यहां वोटर 2707 हैं। गोड़े गांव की जनसंख्या 4702 है और यहां 4949 वोटर बना दिए गए। बाबागंज ब्लाक की गुजवर ग्राम सभा में 2995 लोग निवास करते हैं।
विज्ञापन


यहां वोटरों की संख्या 3082 दर्शाई गई है। विकास खंड कालाकांकर में तो हद ही हो गई। यहां की ग्राम पंचायत आलापुर की कुल जनसंख्या 3826 है, जबकि मतदाता सूची में यहां 5064 वोटर हैं। इसी तरह अब्दुल वाहिदगंज गांव में जनसंख्या 1214 है। वोटर 1277 दर्शाए गए हैं। संडवा चंद्रिका ब्लाक में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। विकास खंड की ग्राम पंचायत पूरेभरत की कुल आबादी 1052 है। जबकि यहां वोटरों की कुल संख्या 1851 है। कमालुद्दीनपुर गांव में 2363 मतदाता हैं, जबकि यहां की जनसंख्या 1558 ही है। बहुचरा गांव में 3088 वोटर हैं, जबकि यहां की आबादी 2079 है। विकास खंड लक्ष्मणपुर के कटैया नेवादा गांव में 1321 की जनसंख्या के मुकाबले 2201 वोटर बना दिए गए हैं। डीह मेहदी गांव की आबादी 4157 है और यहां मतदाताओं की संख्या 5048 है। इसी तरह विकास खंड लालगंज, रामपुर संग्रामगढ़, सांगीपुर, बिहार, गौरा, मंगरौरा, पट्टी, बाबाबेलखरनाथ धाम, शिवगढ़ और कुंडा के गांवों में भी मतदाता सूची में व्यापक कमियां सामने आई हैं। अब प्रशासन पंचायत नामावली सूची को फिर से संशोधित कराने की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed