फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Voters of ten town areas will elect new government for the first time

Pratapgarh News: दस टाउन एरिया के मतदाता पहली बार चुनेंगे नई सरकार

Wed, 12 Apr 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Voters of ten town areas will elect new government for the first time
जिले की नवसृजित दस टाउन एरिया के मतदाता पहली बार नई सरकार का गठन करेंगे। अब तक यह मतदाता प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों का चयन करते रहे हैं, मगर पहली बार ऐसा होगा, जब वह टाउन एरिया अध्यक्ष और सभासद के लिए मतदान करेंगे। हालांकि नवसृजित टाउन एरिया में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए दावेदारों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

जिले में टाउन एरिया कटरागुलाबसिंह, मानधाता बाजार, गड़वारा बाजार, ढखवा, रामगंज, कोहंडौर, पृथ्वीगंज, सुवंसा बाजार, हीरागंज और डेरवा बाजार के मतदाता पहली बार शहर की नई सरकार बनाने के लिए मतदान करेंगे। अब तक इन टाउन एरिया के मतदाता गांव में शामिल थे। इसलिए ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव करते थे, मगर अब टाउन एरिया में शामिल होने से पहली बार टाउन एरिया अध्यक्ष और सभासद के चुनाव में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

कोहंडौर और रामगंज में 13-13 वार्ड, ढखवा टाउन एरिया में 14 वार्ड और कटरागुलाबसिंह, मानधाता, गड़वारा, पृथ्वीगंज, सुवंशा, हीरागंज और डेरवा बाजार में 15-15 वार्ड का गठन किया गया है। सभी टाउन एरिया में सबसे अधिक 26,945 मतदाता डेरवा टाउन एरिया और सबसे कम 15,347 मतदाता कोहंडौर टाउन एरिया में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-------------------------
नवसृजित टाउन एरिया मतदाता की संख्या
कटरागुलाबसिंह 22,698
मानधाता बाजार 20,604
गड़वारा बाजार 18,192
ढकवा 16066
रामगंज 16746
कोहंडौर 15,347
पृथ्वीगंज 21,728
सुवंसा बाजार 20,482
हीरागंज 20,249
डेरवा 26,945
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed