फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Vote counting information will be available sitting at home through Voter Helpline App

Pratapgarh News: वोटर हेल्पलाइन एप से घर बैठे मिलेगी मतगणना की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Vote counting information will be available sitting at home through Voter Helpline App
वोटर हेल्पलाइन एप की मदद से मतदाता घर बैठे मतगणना की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। पल-पल की जानकारी हेल्पलाइन एप पर अपडेट की जाएगी। मोबाइल में एप को डाउनलोड करने के बाद मतगणना से जुड़ी सभी जानकारी चार जून को मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

मतदान के बाद से मतदाताओं में प्रत्याशियों को प्राप्त होने वाले मत की जानकारी करने के लिए बेसब्री से इंतजार रहता है। पल-पल की अपडेट लेने के लिए वह मतगणना स्थल के बाहर डटे रहते हैं। कुछ लोग फोन पर एक दूसरे से जानकारी करते हैं। इसके बाद भी पूरी जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाती है। लेकिन अब लोगों को मतगणना स्थल तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और न ही किसी को फोन कर अपडेट जानने की विवशता होगी। निर्वाचन आयोग ने वोटर हेल्पलाइन एप जारी किया है। एप को डाउनलोड करने के लिए मतदाताओं को गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। सर्च विकल्प पर जाकर वोटर हेल्पलाइन एप टाइप करना होगा। इसके बाद एप को डाउनलोड किया जा सकता है। एप को डाउनलोड करने के दौरान नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के साथ जिले का नाम अंकित करना होगा। उसके बाद एप डाउनलोड हो जाएगा। आगामी चार जून को महुली मंडी में मतों की गणना होगी। चुनाव परिणाम जानने को हर कोई उत्सुक रहेगा। इसके लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ मतगणना स्थल के बाहर एकत्र होगी। मतगणना स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के साथ आम जनता को परिणाम की जानकारी समय पर मिल सके। इसके लिए वोटर हेल्पलाइन एप बनाया गया है। मतदाता अपने जिले के साथ ही किसी भी लोकसभा सीट का राउंडवार परिणाम एप के माध्यम से जान सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि वोटर हेल्पलाइन एप पर मतगणना से जुड़ी सभी जानकारी चार जून को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed