फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Visitors to strong rooms and centers will be monitored through CCTV cameras.

Pratapgarh News: स्ट्रॉन्ग रूम और केंद्रों पर आने वालों पर सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Visitors to strong rooms and centers will be monitored through CCTV cameras.
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बनाए केंद्रों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी के लिए नाइट विजन कैमरे लगेंगे। परीक्षा केंद्रों के भीतर आने-जाने वालों पर भी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। केंद्रों की निगरानी के लिए रात में चौकीदार की नियुक्ति प्रधानाचार्य व केंद्राध्यक्ष करेंगे।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 200 केंद्र बनाए गए हैं। एक से आठ फरवरी तक होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेेजकर डीआईओएस ने निर्देश दिए हैं। जनवरी के अंत तक केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने के निर्देश भी हैं।
विज्ञापन

फरवरी में इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाओं की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम और केंद्र के भीतर आने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। सभी केंद्राध्यक्षों को सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। - ओमकार राणा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed