{"_id":"57dd85904f1c1b447fd490a0","slug":"vishwakarma-jayanti-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से पूजे गए देवशिल्पी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से पूजे गए देवशिल्पी
प्रतापगढ़
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वकर्मा जयंती पर देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रोडवेज, रेलवे और आईटीआई की कार्यशालाओं, शिक्षण संस्थानों में पूजन का कार्यक्रम हुआ। जगह-जगह भंडारे की धूम रही।
विश्वकर्मा जयंती पर बढ़ई और लौहधातु के कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करके विश्कर्मा भगवान की पूजा की। कथाओं की धूम रही। रेलवे में इंजीनियरिंग वर्कशाप में जुटे कर्मचारियों ने विधिविधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा। सैकड़ों की संख्या में जुटे रेलकर्मियों ने प्रसाद ग्रहण किया। एडीईएन अर्जुन सिंह समेत आईओडब्ल्यू और पीडब्ल्यूआई मौजूद रहे। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में देवशिल्पी का पूजन हुआ। सुबह से ही संस्थान के प्रशिक्षार्थी अपने-अपने व्यवसायों में साफ-सफाई करके झंडी से सजावट कर रखी थी। प्रधानाचार्य एसबी सिंह, कार्यदेशक एचएन सिंह, अक्षयवर नाथ पांडेय, ओमप्रकाश, रामबहादुर सिंह,रामलाल, बीबी सिंह, आदि रहे।
नगर पालिका जलकल परिसर में पूजा का आयोजन किया गया। नपा अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह ने पूजा अर्चना की। पालिका को संसाधनों से संतृप्त रखने की प्रार्थना विश्वकर्मा भगवान से की गई। इस मौके पर सभासदों ने भाग लिया। पीडब्ल्यूडी कार्यशाला में गोविंद प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में देवशिल्पी की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
इस मौके पर एचएस शर्मा, डीपी दूबे, ओपी सोनकर, डीके अहिरवार, आरबी केसरवानी, संतोष कुमार आदि रहे। जेल रोड पर बिहारी वीरेंद्र कुमार की अगुवाई में पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में जुटे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बिहारगंज में आयोजित विचार गोष्ठी में विश्वकर्मा जयंती के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम, कमलेश विश्वकर्मा आदि रहे।