फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Villagers stop Saryu Express at Dhirganj halt

धीरगंज हाल्ट पर ग्रामीणों ने रोक लिया सरयू एक्सप्रेस, ट्रेन के ठहराव के लिए चालक को दिया ज्ञापन

Mon, 25 Jul 2022 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Villagers stop Saryu Express at Dhirganj halt
धीरगंज हाल्ट के समीप ग्रामीणों द्वारा रोकी गयी सरयू एक्सप्रेस ट्रेन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़-प्रयागराज रेलमार्ग पर पड़ने वाले धीरगंज हॉल्ट पर रविवार को ग्रामीणों ने सरयू एक्सप्रेस को रोक दिया। करीब पांच मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। ग्रामीणों ने ट्रेन के ठहराव के लिए चालक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कोरोना काल से पहले धीरगंज हॉल्ट पर सरयू एक्सप्रेस समेत पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता था। सरयू एक्सप्रेस का ठहराव होने से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होती थी। कोरोना काल के बाद इस स्टेशन पर सरयू एक्सप्रेस के साथ पैसेंजर ट्रेनों का भी ठहराव खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा था। इससे नाराज धीरगंज के लोग रविवार सुबह स्टेशन पर जमा थे। कुछ लोग विश्वनाथगंज से ही सरयू एक्सप्रेस में सवार हो गए। ट्रेन के धीरगंज पहुंचने पर चेन पुलिंग कर दी। ग्रामीणों ने चालक को ज्ञापन सौंपकर ट्रेन के ठहराव की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन पुलिंग कर ज्ञापन देना गलत है। इस मामले का रेलवे कंट्रोल ने संज्ञान लिया है। शमीम, स्टेशन अधीक्षक, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed