फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Villagers scared of leopard's movement, video viral on social media

प्रतापगढ़ : तेंदुआ की चहलकदमी से ग्रामीण सहमे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Thu, 27 Jul 2023 06:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Jul 2023 06:20 PM IST
सार

गांव के लोगों को शाम के समय खेत के आसपास जाने से रोका गया है। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय उप वन अधिकारी मुवज्जम, वन क्षेत्राधिकारी भूपेंद्रनाथ सिंह, वनकर्मी छोटे खान, जयकरन आदि ने गांव के आसपास जंगल व धान की फसल में तेंदुआ की खोजबीन की। वन विभाग की टीम ने गांव के लोगों को सुझाव दिया है कि वह अपने पशुओं को सुरक्षित रखें।

विज्ञापन
Villagers scared of leopard's movement, video viral on social media
प्रतापगढ़ में दिखा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवढि़या टोड़ी का पुरवा गांव के पास नहर के करीब जंगल की ओर बुधवार की रात बाइक से घर जा रहे ग्रामीणों ने तेंदुआ को देखा। ग्रामीणों ने तेंदुआ की चहलकदमी का मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर लोगों को सर्तक किया है। रात के समय मामले की जानकारी पर गांव के प्रधान उज्जवल शुक्ल सहित ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक गांव के पास धान की फसल में तेंदुआ की खोजबीन की।

विज्ञापन


गांव के लोगों को शाम के समय खेत के आसपास जाने से रोका गया है। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय उप वन अधिकारी मुवज्जम, वन क्षेत्राधिकारी भूपेंद्रनाथ सिंह, वनकर्मी छोटे खान, जयकरन आदि ने गांव के आसपास जंगल व धान की फसल में तेंदुआ की खोजबीन की। वन विभाग की टीम ने गांव के लोगों को सुझाव दिया है कि वह अपने पशुओं को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन


शाम के समय हाथ में डंडा लेकर घर से बाहर निकलें। रात के समय धान की फसल व जंगल के पास न जाएं। बाघराय के भिटारा, छेउंगा गांव के आसपास करीब तीन वर्ष पहले एक तेंदुआ पकड़ा गया था। जबकि एक तेंदुआ को कुंए में धकेलकर ग्रामीणों ने जिंदा जला दिया था। छह माह पहले ठंड के समय रात में तेंदुआ की चहलकदमी देख ग्रामीणों ने मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशलन मीडिया पर वायरल किया था। बुधवार की रात तेंदुआ की दस्तक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव के लोग सहमे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में रहेगी वन विभाग की टीम
गांव के आसपास रात के समय जांच करने के लिए वन विभाग की टीम विभागीय वाहन के साथ मौके पर मुस्तैद रहेगी। वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने की तैयारी में कमर कसी है। देर शाम तक गांव के आसपास दो पिंजरा लगवाने की तैयारी की गई।

गांव के आसपास पहले भी तेंदुआ की चहलकदमी की सूचना मिली है। किसी प्रकार ग्रामीण जंगल व खेत की ओर शाम के समय न जाएं। टीम को तैनात किया गया है। - मुवज्जम , क्षेत्रीय उप वन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed