फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Villagers rallied against poor road construction, stopped work

घटिया सड़क निर्माण के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण, रोका कार्य

Sat, 26 Dec 2020 01:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Villagers rallied against poor road construction, stopped work
ककरहा से मोहनगंज जाने वाली सड़क मानक के विपरीत बनाये जाने का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : PRATAPGARH
ककरहा-मोहनगंज मार्ग के निर्माण में अनियमितता बरतने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर निर्माण बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि तारकोल की जगह केमिकल से सड़क बनाई जा रही है, जिसमें मानक के अनुरूप गिट्टी नहीं डाली जा रही है।
विज्ञापन

ककरहा से शुकुलपुर, धरमपुर, पूरेभैया, ईशीपुर के रास्ते मोहनगंज को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी से किया जा रहा है। जेई और ठेकेदार की मिलीभगत से सड़क मानक के अनुरूप नहीं बनाने पर ग्रामीणों ने डीएम ने मिलकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की थी। किसी सक्षम अधिकारी के जांच के लिए नहीं पहुंचने
विज्ञापन

से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को शुकुलपुर चौराहे पर एकत्रित होकर आवागमन बंद कर दिया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि सड़क निर्माण में तारकोल के स्थान पर केमिकल का प्रयोग बंद किया जाए। मानक के अनुरूप गिट्टी डालकर सड़क का निर्माण किया जाए। ग्रामीणों के प्रदर्शन से लगभग दो घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को फोनकर अनियमितता की शिकायत की। इस मौके पर रिंकू तिवारी, प्रमोद तिवारी, प्रेम पांडेय, विनोद तिवारी, श्यामशंकर तिवारी, तेजभान, संतोष तिवारी, शब्बीर, अनिल यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed