{"_id":"60fefcbf8ebc3eeacc42419e","slug":"villagers-protest-at-kotwali-gate-on-beating-of-youth-pratapgarh-news-ald3118620139","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पिटाई पर ग्रामीणों ने कोतवाली गेट पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की पिटाई पर ग्रामीणों ने कोतवाली गेट पर जताया विरोध
Tue, 27 Jul 2021 01:13 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:13 AM IST
सार
मनरेगा का काम देखकर घर लौट रहे युवक से मारपीट को लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली गेट पर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
मनरेगा का काम देखकर घर लौट रहे युवक से मारपीट को लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
लालगंज कोतवाली के धारूपुर निवासी अवधेश कुमार ग्राम पंचायत में मनरेगा का काम देखता है। रविवार की शाम वह काम देखकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में एक चाय की दुकान पर कुछ युवकों ने उसको जबरन रोक लिया और गाली गलौज करने लगे।
यह देख वह भागने लगा तो आरोपियों ने डंडे से मारकर गिरा दिया। आरोप है कनपटी पर तमंचा सटाकर आरोपियों ने अवधेश की जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर शांत कराया। इसके बाद जब वह बाइक से जाने लगा तो आरोपियों ने दोबारा हमला करते हुए बाइक समेत धक्का देकर गिरा दिया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा। दूसरे दिन सोमवार को पीड़ित के साथ ग्रामीण लालगंज कोतवाली पहुंचे और गेट पर खड़े होकर विरोध जताया। विरोध जताने पहुंचे ग्रामीणों को पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।