फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Villagers killed a friend who had gone to meet his girlfriend as a thief

Pratapgarh : प्रेमिका से मिलने गए युवक के दोस्त को ग्रामीणों पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 13 Aug 2022 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Aug 2022 08:04 PM IST
सार

कंधई थाना क्षेत्र के भदौना निवासी सुरेश सरोज सुलतानपुर स्थित एक कॉलेज में बीए द्वितीय  का छात्र था। शुक्रवार रात वह गांव के साथी विजय वर्मा व अभिषेक चौरसिया निवासी मंगरौरा के साथ घर से निकला था।

विज्ञापन
Villagers killed a friend who had gone to meet his girlfriend as a thief
Pratapgarh News : सुरेश सरोज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जेठवारा इलाके के मझगवां गांव में शुक्रवार देर रात प्रेमिका से मिलने गए दोस्त के साथ रहे कंधई इलाके के भदौना गांव निवासी सुरेश सरोज (20) की ग्रामीणों ने चोर समझकर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी।  मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दो दोस्तों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या व साजिश का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन



कंधई थाना क्षेत्र के भदौना निवासी सुरेश सरोज सुलतानपुर स्थित एक कॉलेज में बीए द्वितीय  का छात्र था। शुक्रवार रात वह गांव के साथी विजय वर्मा व अभिषेक चौरसिया निवासी मंगरौरा के साथ घर से निकला था। देर रात तीनों जेठवारा इलाके के पर्वतपुर मझगवां गांव पहुंच गए। 
विज्ञापन



तीनों गांव के विमल वर्मा के घर के आसपास मंडरा रहे थे। घर में घुसने की आहट पाकर परिजनों ने चोर आने का शोर मचा दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने तीनों को दौड़ा लिया। हसनपुर गांव के करीब ग्रामीणों ने सुरेश को दबोच लिया और लाठी-डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी जिससे, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस विमल के परिजनों को साथ सुरेश को बाघराय सीएचसी ले गई। हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। शाम को शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।


इस मामले में मृतक के चाचा अवधेश सरोज की तहरीर पर पुलिस ने सगे भाई विमल वर्मा और रामशीतल वर्मा व अज्ञात लोगों पर हत्या करने और साथी विजय, अभिषेक चौरसिया के खिलाफ साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र ने बताया कि दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

प्रेमिका से मिलने गया था सुरेश का दोस्त विजय 
जेठवारा के पर्वतपुर मझगवां के रहने वाले विमल के परिवार की एक युवती शहर में कोचिंग पढ़ने के लिए कंधई थाना क्षेत्र के भदौना निवासी विजय वर्मा के सेंटर पर आती थी। कोचिंग पढ़ने के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, एक माह पहले युवती को विजय भगा ले गया था। बीस दिन पहले परिवार के लोग उसे दिल्ली से लाए थे। शुक्रवार रात प्रेमिका से मिलने गए विजय के साथ सुरेश भी चला गया और ग्रामीणों ने चोर समझकर उसे पीट दिया। 

कहीं रिश्तेदारी में ही तो नहीं पकड़ा गया सुरेश
गांव में इस बात की चर्चा तेज है कि युवती अपनी रिश्तेदारी में थी। विजय उससे मिलने गया था। जिसकी जानकारी रिश्तेदारों ने विमल को दे दी। सूचना मिलते ही लोग पहुंचे। इस दौरान वहां रहे विजय, सुरेश, अभिषेक भागने लगे। लोगों ने सुरेश को दबोच लिया। उसे घर लाने के बाद चोर आने का शोर मचा दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर बुरह तरह पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई।


विजय व अभिषेक भी नहीं पहुंचे घर
कंधई थाना क्षेत्र के भदौना निवासी विजय वर्मा व उसका साथी अभिषेक भी शुक्रवार की रात से अभी तक घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस भी उनके घर खोजबीन करने पहुंची, मगर दोनों का पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed