{"_id":"65b5837dd4ce0d647a084dd9","slug":"villagers-demonstrated-demanding-railway-halt-and-gate-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-111370-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ग्रामीणों ने रेलवे हाल्ट और फाटक की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ग्रामीणों ने रेलवे हाल्ट और फाटक की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रतापगढ़-वाराणसी रेल मार्ग के खुशहालगढ़ राईपुर में हाल्ट और फाटक बनाने की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। रेल मंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन समाधान दिवस में नायब तहसीलदार अंकित सिंह को सौंपा।
मां बाराही देवी और गौरा रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी 18 किमी है। इससे गाजी बाग, सुल्तानपुर, खुशहालगढ़, राईपुर समेत दर्जन भर से अधिक गांवों के लोगों को ट्रेन पकड़ने में दिक्कतें होती हैं। शनिवार को रानीगंज थाने के सामने कई गांव के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने खुशहालगढ़ में हाल्ट और रेलवे फाटक बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
रेलमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांग तहसीलदार अंकित सिंह को सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी मांग नहीं पूरी की गई तो 11 फरवरी को रेल रोको आंदोलन और चक्काजाम करेंगे। इस मौके पर पारसनाथ पाल, राहुल , रामदेव, विवेक सरोज, रामदेव आदि मौजूद रहे।