फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Villagers blocked Narai intersection by placing woman's dead body

Pratapgarh News: नरई चौराहे पर महिला का शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 22 Dec 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 22 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked Narai intersection by placing woman's dead body
संग्रामगढ़ के नरई चौराहे पर ग्रामीणों व परिजनों द्वारा लगाये गये जाम में दौरन जुटी भीड़। संवाद
विवाहिता की मौत के मामले में संग्रामगढ़ पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की सुबह नरई चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीण पूरे समय पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। वे आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सीओ लालगंज ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब तीन घंटे बाद जाम समाप्त किया गया। चौराहे पर घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन

महेशगंज के दुबानन का पुरवा राय असकरनपुर निवासी श्रीचंद्र यादव ने अपनी बेटी कुसुम यादव (25) की शादी संग्रामगढ़ के जलीलपुर अहिरन का पुरवा निवासी जीतलाल यादव के साथ की थी। मंगलवार की रात कुसुम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मृतका कुसुम के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज में कार न देने पर गला रस्सी से कसकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

कुसुम के परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर मायके वाले नरई चौराहे पर पहुंचे। वहां शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के रवैये से आक्रोशित परिजनों के साथ ग्रामीण नारेबाजी करते रहे। इससे कालाकांकर- लालगंज मार्ग पर वाहनों की लाइन लगने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की मांंग थी कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मृतका के 11 माह के मासूम बेटे काव्यांश के नाम पर जमीन का पट्टा किया जाए। भरण पोषण की जिम्मेदारी तय हो। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
शव रखकर जाम लगाने की सूचना पर पर सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर, थानाध्यक्ष संग्रामगढ़ सत्येंद्र भदौरिया मौके पर पहुंचे। करीब दो बजे आरोपियों पर कार्रवाई व हर संभव मदद का भरोसा देकर पुलिस ने किसी तरह जाम समाप्त कराया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति जीतलाल, सास लक्खू देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की मौजूदगी में पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार किया।



जाम में फंसी रही एंबुलेंस
नरई चौराहे पर शव रखकर ग्रामीणों के प्रदर्शन के बीच जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस चालक मरीज लेकर संग्रामगढ़ सीएचसी जा रहा था। हालांकि कुछ लोगों ने दूसरे वाहनों को पीछे कर एंबुलेंस को रास्ता दिलाया।

संग्रामगढ़ के नरई चौराहे पर ग्रामीणों व परिजनों द्वारा लगाये गये जाम में दौरन जुटी भीड़। संवाद

संग्रामगढ़ के नरई चौराहे पर ग्रामीणों व परिजनों द्वारा लगाये गये जाम में दौरन जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed