{"_id":"6844801205f6364d7a0605f3","slug":"villagers-beat-up-the-delivery-boy-who-came-to-meet-his-girlfriend-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-141238-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे डिलीवरी बॉय को ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे डिलीवरी बॉय को ग्रामीणों ने पीटा
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने पहुंचे डिलीवरी बॉय को ग्रामीणों ने पीट दिया। रंगेहाथ पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
फतनपुर थाना क्षेत्र के कौलापुर मधवापुर गांव में शुक्रवार की दोपहर अनजान युवक इधर-उधर घूम रहा था। कुछ देर बाद युवक गांव की एक युवती से बातचीत करने लगा। ग्रामीणों की नजर युवक पर पड़ी। ग्रामीणों को देख युवक भागने लगा तो उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। युवक ने खुद ऑनलाइन शाॅपिंग कंपनी का डिलीवरी बॉय बताया।
प्रोडक्ट डिलीवरी के संबंध में ग्रामीणों ने जानकारी की लेकिन वह सही जानकारी नहीं दे सका। नाराज ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से नाराज डिलीवरी बॉय ने पुलिस को डिलीवरी का समान और मोबाइल लूट होने की सूचना दी। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हालांकि मामला प्रेम प्रसंग का निकला।
विज्ञापन
जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र स्थित कुंदहा बालामऊ निवासी डिलीवरी बॉय अंकित सोनी को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। थाने पर पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। उप निरीक्षक दिलीप वर्मा ने बताया कि डिलीवरी बॉय ने फर्जी लूट की सूचना दी थी। मामला गांव की युवती से प्रेम प्रसंग का था। युवक से पूछताछ की जा रही है।