फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Village mourns due to death of Mohini from Jagapur

Pratapgarh News: रुद्रप्रयाग हादसे में जगापुर के मोहिनी की मौत से गांव मातम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Village mourns due to death of Mohini from Jagapur
उत्तराखंड के रुद्रयाग जनपद के रैंतोली में टेंपो ट्रेवलर 250 मीटर गहरी खाई में पलटने से महेशगंज के जगापुर की मोहिनी पांडेय की मौत की खबर से पैतृक घर कोहराम मचा है। गांव में मातम पसरा रहा। जिसने खबर सुनी तो मोहिनी के घर सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के जगापुर निवासी महेश प्रसाद पांडेय सीआरपीएफ में थे। 16 वर्ष पहले उनके निधन के बाद पत्नी मिथलेश पांडेय नौकरी करने लगीं। 27 वर्षीय बेटी मोहिनी के साथ वह प्रयागराज में मकान बनाकर रहती थीं। मिथलेश पांडेय की तैनाती नागपुर में है। जबकि बेटी मोहिनी गुरुग्राम में रहकर नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती थी। शुक्रवार देर रात वह नई दिल्ली से 23 युवाओं के दल के साथ टेंपो- ट्रेवलर में चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेकिंग के लिए रवाना हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार को ऋषकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह 11.30 बजे वाहन रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में अलकनंदा नदी में गिर गया। इसमें कुल 13 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। हादसे की खबर मिलने के बाद मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो गई थी सगाई, शादी की चल रही थी तैयारी
महेश पांडेय की बेटी मोहिनी पूरे परिवार की दुलारी थी। फरवरी में सगाई करने के बाद शादी की तैयारी परिजन कर रहे थे। बेटी को दुल्हन के रूप में मां मिथलेश नहीं देख सकीं।








शौच गई किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़, शिकायत
कोहड़ाैर। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी शनिवार दोपहर शौच के लिए बाग की ओर गई थी। आरोप है कि गांव का एक युवक किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर दांत से काट लिया। मारपीट कर घायल कर दिया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। वह घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन उलाहना देने आरोपी के घर गए तो उसके माता-पिता मारने के लिए दौड़ा लिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed